लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी ने बताया मोदी सरकार का प्लान, ऐसा हुआ तो 55 रुपये मे पेट्रोल और 50 में मिलेगा डीजल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2018 10:04 IST

Nitin Gadkari on rise in Petrol - Diesel rates: देश में सोमवार (10 सितंबर) को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सहित 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भारत बंद किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: देश में सोमवार (10 सितंबर) को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सहित 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भारत बंद किया था। बीजेपी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने की रफ्तार को कम करने के आंकड़े ट्वीट कर के बताए। बीजेपी ने भारत बंद को भी असफल करार कर दिया है। 

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक उपाय सुझाव दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नितिन गडकरी ने कहा नरेन्द्र मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए काम कर रही है। 

नितिन गडकरी ने कहा, पेट्रोलियम मंत्रालय इथेनॉल फैक्ट्री लगा रहा है, जिसकी मदद से डीजल 50 रुपये में और पेट्रोल मात्र 55 रुपये में मिल सकेगा। हमारा पेट्रोलियम मंत्रालय इथेनॉल बनाने के लिए देश में पांच प्लांट लगाने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया, ये प्लांट लकड़ी की चीजों और कचरे से इथेनॉल बनाया जाएगा। नितिन गडकरी ने ये बात छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कही। 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की थी। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर ये बैठक की गई थी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या बातचीत हुई। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुई। 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया था। वहीं  तृणमूल कांग्रेस ने इस भारत बंद से दूर रहने का फैसला किया था।  तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी के साथ होकर भी हमेशा उनसे विफर रहने वाली पार्टी शिवसेना ने भी भारत बंद से दूरी से बनाई थी। 

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस