लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी बोले- कांग्रेस जो काम 55 साल में नहीं की, भाजपा ने पांच वर्ष में किया, अनुच्छेद 370, राम मंदिर सहित कई काम, पीएम मोदी ‘लौह पुरुष’

By भाषा | Updated: June 10, 2020 19:13 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी देश के ‘लौह पुरुष’ हैं। भाजपा सरकार ने पांच साल में कई काम किए। राम मंदिर, अनुच्छेद 370 खत्म करना। सुरक्षा इस सरकार की पहली प्राथमिकता है।

Open in App
ठळक मुद्देगडकरी ने कहा, ''कांग्रेस जो 55 साल में न कर सकी, वह मोदी जी के नेतृत्व में हमने केवल पांच साल में करके दिखाया।'' पहली बार माओवादी नक्सलवाद हो या आतंकवादी हों, इनका खात्मा करने का काम हिम्मत के साथ किसी सरकार ने किया।गडकरी ने बताया कि भाजपा अपनी विचारधारा पर रही और जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया।

भोपालः केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जो काम 55 साल में नहीं कर सकी, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केवल पांच साल में कर दिया।

भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश जन संवाद डिजिटल रैली को नागपुर से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ''कांग्रेस जो 55 साल में न कर सकी, वह मोदी जी के नेतृत्व में हमने केवल पांच साल में करके दिखाया।'' उन्होंने कहा, ''पहली बार माओवादी नक्सलवाद हो या आतंकवादी हों, इनका खात्मा करने का काम हिम्मत के साथ किसी सरकार ने किया, तो मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह करके दिखाया।''

गडकरी ने बताया, ''पहले ये नहीं होता था। आतंकवादियों का तुष्टिकरण होता था।'' उन्होंने कहा, ''आपको पता है बाटला हाउस में जो कांड हुआ था, उसमें आतंकवादियों को मारा गया था, उनको सांत्वना देने के लिए कांग्रेस के नेता उनके घर में गये, पर आतंकवादियों से लड़ते समय जो पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हुआ था उसके घर में कोई नहीं गया। इस प्रकार की स्थिति थी।''

गडकरी ने कहा, ''आतंकवादियों का तुष्टिकरण 'वोट बैंक की राजनीति' के लिए होता था।'' उन्होंने कहा कि लेकिन आज देश के अंतर्गत सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं, हम विस्तारवादी नहीं हैं। गडकरी ने बताया कि भाजपा अपनी विचारधारा पर रही और जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया।

उन्होंने अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर मोदी को ‘लौह पुरुष’ बताया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, हमने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर किया, जिससे राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हुआ।

डब्ल्यूसीएल का 2026-27 तक 10 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य : गडकरी

कोल इंडिया की इकाई वेस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (डब्ल्यूसीएल) ने 2026-27 तक 10 करोड़ टन कोयला उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डब्ल्यूसीएल की तीन खानों का उद्घाटन करते हुए गडकरी ने कहा कि कंपनी की योजना अगले चार साल में 20 और खानों का विकास करने की है। इस मौके पर गडकरी ने कंपनी से कहा कि वह अपनी परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार दे।

मंत्री ने कहा, ‘‘डब्ल्यूसीएल का पूंजीगत निवेश 5,300 करोड़ रुपये रहेगा। मैं कंपनी से आग्रह करूंगा कि वह स्थानीय लोगों को रोजगार देने का प्रयास करे, बेशक इसके लिए नियमों में कुछ ढील देने की जरूरत क्यों न हो।’’ उन्होंने कंपनी से कहा कि वह गरीबों को मकान बनाने के लिए रेत सस्ती दर पर उपलब्ध कराए। गडकरी ने बताया कि कंपनी पहले ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा अन्य सरकारी एजेंसियों को रेत सस्ती कीमत पर उपलब्ध करा रही है।

गडकरी ने कहा कि रेत की नीलामी के लिए पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर इसकी कालाबाजारी होती है और बाद में कानूनी विवाद शुरू हो जाता है। गडकरी ने कहा कि डब्ल्यूसीएल द्वारा एनएचएआई, पीएम आवास योजना और सरकारी इकाइयों को सस्ती कीमत पर रेल उपलब्ध कराई जा रही है। उसे गरीबों को भी मकान बनाने के लिए इसे सस्ती दर पर उपलब्ध कराना चाहिए।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीनितिन गडकरीनागपुरदिल्लीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमिधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष