लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी ने कर्नाटक के स्कूली पाठ्यक्रम से 'सावरकर' और हेडगेवार' के अध्याय को हटाए जाने की निंदा की, कहा- 'दुर्भाग्यपूर्ण'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 18, 2023 07:26 IST

नितिन गडकरी नागपुर में विनायक दामोदर सावरकर पर लिखे एक पुस्तक के विमोचन समारोह में सिद्धारमैया सरकार के उस फैसले की आलोटना की. जिसमें कर्नाटक सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम से सावरकर और हेडगेवार के चेप्टर को हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने कर्नाटक सरकार द्वारा किये गये शैक्षिक पाठ्यक्रम संशोधन की आलोचना कीसिद्धारमैया सरकार ने संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार और वीर सावरकर के पाठ को हटा दिया हैगडकरी ने कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम से हेडगेवार और सावरकर के चेप्टर को हटाना यह दुर्भाग्यपूर्ण है

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के कांग्रेस सरकार के उस शैक्षिक पाठ्यक्रम संशोधन के प्रस्ताव की आलोचना की है, जिसमें सिद्धारमैया सरकार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार और स्वतंत्रा सेनानी वीर सावरकर के पाठ को हटा दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकार के कदम को  "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है।

नितिन गडकरी नागपुर में विनायक दामोदर सावरकर पर लिखे एक पुस्तक के विमोचन समारोह में यह बात कही। गडकरी ने बीते शनिवार को कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ हेडगेवार और स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के चेप्टर को स्कूली पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता है।"

मंत्री गडकरी की यह टिप्पणी उस वक्त में आयी है, जब कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को कक्षा 6 से 10 तक के सामाजिक विज्ञान और कन्नड़ पाठ्यपुस्तकों के संशोधन को मंजूरी दी, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव राव बलीराम हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर सहित अन्य के चेप्टर को हटा दिया गया है।

इससे पहले 15 जून को कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने स्कूली पाठ्यक्रम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार पर आधारित एक चेप्टर को हटाने की घोषणा की थी।

पाठ्यपुस्तक संशोधन पर मधु बंगारप्पा ने कहा, "शिक्षा मंत्रालय ने हेडगेवार पर पाठ्यक्रम हटा दिया गया है। पिछली सरकार ने पिछले साल जो भी बदलाव किए थे, हमने उन्हें बदल दिया है और पिछले साल से जो कुछ भी था, उसे फिर से शुरू किया है।"

शिक्षा मंत्री ने कहा, "हेडगेवार चैप्टर को हटा दिया गया है, उसके अलावा जो कुछ भी हेरफेर किया गया था उसे हटा दिया गया है और पिछले साल जो कुछ भी था उसे फिर से पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। सभी विवरण बहुत जल्द उपलब्ध होंगे।"

सिद्धारमैया सरकार ने चुनाव से पहले घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करते हुए स्कूली पाठ्यपुस्तकों में संशोधन को लागू करने के लिए गुरुवार को राजधानी बेंगलुरु में कैबिनेट की बैठक की। रिपोर्टों के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने कक्षा 10 की कन्नड़ पाठ्यपुस्तक से अध्याय को हटा दिया। वह अध्याय पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था।

टॅग्स :नितिन गडकरीसिद्धारमैयाआरएसएसVeer Savarkarकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?