लाइव न्यूज़ :

पिछली बार पैसा नहीं दिया अब दे दो..., नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगे गए 10 करोड़, पुलिस ने नंबर का पता लगाया

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2023 15:53 IST

नागपुर डीसीपी मदाने ने कहा कि जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वो नंबर एक लड़की का है जो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनके कार्यालय में फोन पर आई जान से मारने की धमकी।मंगलवार सुबह दो बार नागपुर ऑफिस में जान से मारने की धमकी आई और 10 करोड़ रुपए मांगे गए।

नागपुरः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मंगलवार फिर धमकी भरे कॉल मिले हैं। इस बार भी धमकी नागपुर स्थित उनके कार्यलय में फोन कर दी गई। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में जयेश पुजारा नामक व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी। उसने 10 करोड़ रुपए मांगे। गौरतलब है कि जनवरी में भी नितिन गडकरी के कार्यालय में धमकीभरे फोन आए थे और  100 करोड़ रुपए की मांग की गई थी।

नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया कि नितिन गडकरी के ऑफिस में जयेश पुजारा नामक व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी और कहा कि पिछली बार जो नहीं हुआ वो अब हो जाएगा, तब 100 करोड़ मांगे थे वो नहीं दिए, अब 10 करोड़ तो दे दो। मदाने ने आगे कहा कि जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वो नंबर एक लड़की का है जो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। बकौल पुलिस अधिकारी- उसका एक दोस्त जेल में है इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि कॉल जयेश पूजारा ने किया है या उसके दोस्त ने किया था। जांच जारी है।

गौरतलब है कि 14 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी के नागपुर कार्यालय में धमकी भरा फोन आया था और 100 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि कथित फोन करने वाला जयेश पुजारी हिंडालगा जेल का कैदी है और उसे एक अदालत ने हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई थी।

पुलिस के मुताबिक, पुजारी ने कथित तौर पर यह भी दावा किया था कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है। पुजारी को एक हत्या के मामले में एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। वह 2016 में जेल से भाग गया था, लेकिन बाद में कर्नाटक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :नितिन गडकरीनागपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील