लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग 10वीं बैठकः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया नहीं होंगे शामिल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बड़ी बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 13:03 IST

NITI Aayog 10th meeting: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह प्रधानमंत्री की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। नीति आयोग की संचालन परिषद की 10वीं बैठक में भाग नहीं लेंगे।2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और बैठक में राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगी। राज्य सचिवालय में सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि बनर्जी के बैठक में भाग नहीं लेने के फैसले का कारण फिलहाल अज्ञात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग की संचालन परिषद की 10 वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तैयारियों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह प्रधानमंत्री की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक होगी।

सूत्रों के अनुसार, ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य सचिव मनोज पंत के भी उपस्थित रहने की संभावना है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली नीति आयोग की संचालन परिषद की 10वीं बैठक में भाग नहीं लेंगे।

सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस बैठक में शामिल होने के लिए अपने स्थान पर राज्य के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल को नियुक्त किया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, ये मुख्यमंत्रियों की बैठक है, जिससे यह स्पष्ट नहीं है कि बालगोपाल इसमें शामिल हो पाएंगे या नहीं। मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल न होने का कोई कारण नहीं बताया गया।

पिछले वर्ष भी विजयन ने दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग नहीं लिया था और अपनी जगह बालगोपाल को भेजा था। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की संचालन परिषद की 10 वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और बैठक में राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बैठक का विषय ‘2047 में विकसित भारत के लिए विकसित राज्य’ है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली नीति आयोग की संचालन परिषद की 10वीं बैठक में शिरकत नहीं करेंगे।

सिद्धरमैया के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बैठक का बहिष्कार नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनका मैसूरू में पहले से निर्धारित कार्यक्रम है।’’ सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन नयी दिल्ली में नीति आयोग की संचालन परिषद को भेज दिया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि बैठक में सिद्धरमैया का संबोधन कौन प्रस्तुत करेगा।

टॅग्स :नीति आयोगनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालममता बनर्जीकेरलPinarayi Vijayकर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर