लाइव न्यूज़ :

एनआईटी दुर्गापुर ने गरीब विद्यार्थियों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:45 IST

Open in App

कोलकाता, दो जनवरी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों की मदद करने के लिए धन जुटाने के अभियान की शुरुआत की है ताकि वे ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रख सकें क्योंकि संस्थान ने कोविड-19 महामारी की वजह से 2020-21 सत्र के सेमेस्टर में पूरी तरह से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की है।

संस्थान की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि इस फैसले (कक्षाओं का परिचालन पूरी तरह से ऑनलाइन करने के) ने मौजूदा बैच के युवा विद्यार्थियों के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर दी है जिनमें से कई कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं और इंटरनेट के जरिये जुड़े रहने के लिए लैपटॉप या स्मार्टफोन खरीदने का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘एनआईटी दुर्गापुर इन विद्यार्थियों को आईटी उपकरण और ब्रॉडबैंड/ इंटरनेट संपर्क मुहैया कराने और पढ़ाई जारी रखने के लिए ट्यूशन एवं अन्य शुल्कों का भुगतान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।’’

संस्थान ने कहा कि यह अहम है कि डिजिटल विभाजन को पाटा जाए क्योंकि यह मौजूदा महामारी में कई विद्यार्थियों के भविष्य के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि संस्थान ने कोष एकत्र करने के लिए अभियान शुरू किया है और पुरातन छात्रों का आह्वान किया है कि वे सामने आएं और योगदान दें ताकि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सके और उनके सपनों को पूरा करने में आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बन सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए