लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण दो दिन के त्रिपुरा दौरे में परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:08 IST

Open in App

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर यहां पहुंचेंगी और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी । मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी ।त्रिपुरा में मार्च 2018 में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन की सरकार के गठन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार त्रिपुरा के दौरे पर आ रही हैं । मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में काम करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के दौरे पर पहले दिन, वित्त मंत्री 151 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 11 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी । उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगी ।अधिकारी ने बताया कि सीतारमण मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब के साथ भी मुलाकात कर सकती हैं । उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनका कार्यक्रम गांधीग्राम में कोविड टीकाकरण केंद्र पर भी जाने का है । अधिकारी ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री उदयपुर स्थित त्रिपुरसुंदरी मंदिर में पूजा करेंगी तथा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगी । उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री शनिवार की दोपहर वापस दिल्ली लौट जायेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह