लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में निर्मला सीतारमण बोलीं- चीन ने डोकलाम में हेलिपैड और संतरी पोस्ट बनाईं

By स्वाति सिंह | Updated: March 6, 2018 00:11 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत और चीन के सैनिक डोकलाम क्षेत्र में एक दुसरे के सामने तैनात हो चुके हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि डोकलाम वाले क्षेत्र में चीन अपने सैनिकों के लिए हेलीपैड, पोस्ट और खाई बना रहा है। उन्होंने बताया कि भारत और चीन के सैनिक डोकलाम क्षेत्र में एक दुसरे के सामने तैनात हो चुके हैं। रक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में यह भी बताया कि सर्दियों में भी ये सैनिक बने रहें, इसके लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने संतरी चौकियों, खंदकों और हैलीपैड समेत कुछ बुनियादी ढांचों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा 'बॉर्डर से जुड़े मुद्दों पर डिप्लोमेटिक चैनल्स, बॉर्डर पर्सनल मीटिंग्स, फ्लैग मीटिंग्स के जरिए चीन से लगातार बात हो रही है।'

वहीं पिछले हफ्ते रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा था 'चीन सीमा पर स्थिति संवेदनशील है और यह भड़क सकती है। उन्होंने बताया 'भारत इन मुद्दों को राजनयिक और सीमा पर होने वाली फ्लैग मीटिंग के माध्यम से लगातार चीन के सामने उठा रहा है।' 

बता दें कि डोकलाम विवाद 16 जून 2017 में शुरू हुआ था। उच्‍चस्‍तरीय वार्ता के बाद अगस्‍त में दोनों देश के जवान विवादित क्षेत्र से हटने को तैयार भी हुए थे। लेकिन इसके बाद भी चीन  कई मौकों पर डोकलाम पर अपना दावा करता आ रहा है। पिछली बार पीएलए के जवान सड़क निर्माण के लिए अरुणाचल प्रदेश तक घुस आए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।

टॅग्स :डोकलामनिर्मला सीतारमणचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला