लाइव न्यूज़ :

पेंशन योजना पर विचार के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक नई समिति गठित की जाएगी, निर्मला सीतारमण ने की घोषणा

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 24, 2023 15:47 IST

पुरानी पेंशन योजना को दिसंबर 2003 में बंद कर दिया गया था और नई पेंशन योजना 1 अप्रैल, 2004 को लागू हुई थी। लेकिन सरकारी कर्मचारी शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय पेंशन योजना पर होगा विचारवित्त सचिव की अध्यक्षता में एक नई समिति गठित की जाएगीकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा

नई दिल्ली: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को फिर से बहाल करने की बहस के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 24 मार्च को घोषणा की कि सरकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना को बेहतर बनाने के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक नई समिति गठित की जाएगी। वित्त विधेयक, 2023 के लोकसभा में पारित होने के दौरान सीतारमण ने कहा कि कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ देश की राजकोषीय स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए पेंशन प्रणाली की जांच के लिए समिति का गठन किया जाएगा।

बता दें कि  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  वित्त विधेयक 2023 को संसद में पेश किया। हालांकि इस दौरान अडानी मुद्दे की जेपीसी जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों द्वारा लगातार भारी नारेबाजी की जा रही थी लेकिन फिर भी विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

संसद को संबोधित करते हुए, सीतारमण ने कहा, "मैं वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी करने के लिए विधेयक को पेश करने जा रही हूं। समाज की जरूरतों का बेहतर ढंग से प्रतिनिधित्व करने के लिए विधेयक में 11 नए प्रावधान लाए जा रहे हैं।"

बता दें कि पुरानी पेंशन योजना को दिसंबर 2003 में बंद कर दिया गया था और नई पेंशन योजना 1 अप्रैल, 2004 को लागू हुई थी। लेकिन सरकारी कर्मचारी शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना के तहत एक सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद मासिक पेंशन का हकदार होता है। पेंशन की राशि कर्मचारी के आखिरी वेतन के लगभग आधी होती है। वहीं नई पेंशन योजना  के तहत कर्मचारी अपने वेतन का एक हिस्सा पेंशन फंड में जमा करते हैं। इसके आधार पर कर्मचारी को मासिक या एकमुश्त पेंशन मिलती है।

ये मुद्दा लंबे से राजनीति का केंद्र भी है। पांच राज्यों, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ने अपने राज्य में  पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला किया है। 

टॅग्स :Nirmal SitharamanIndiaFinance DepartmentFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?