लाइव न्यूज़ :

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में निर्भया की मां का बयान आया सामने, मांगा ममता का इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 17:16 IST

निर्भया की मां ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर शनिवार को कड़ा आक्रोश व्यक्ति किया और कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया की मां ने कोलकाता की घटना को लेकर शनिवार को कड़ा आक्रोश व्यक्ति कियाउन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिएबोलीं- सरकारों को ऐसे हैवानों को अदालत से तत्काल सजा दिलवाना चाहिए

बलिया: दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता निर्भया की मां ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर शनिवार को कड़ा आक्रोश व्यक्ति किया और कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। निर्भया की मां ने आरोप लगाया कि ममता अपने पद का दुरुपयोग कर घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहीं हैं। 

उन्होंने जोर देकर कहा है कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें हैवानियत करने वालों को अदालत से तत्काल सजा दिलाने को लेकर गंभीर नहीं होंगी, तब तक आए दिन देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की बर्बर घटनाएं सामने आती रहेंगी। निर्भया की मां ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जब लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ बर्बर घटना को अंजाम दिया जा सकता है, तो यह समझा जा सकता है कि देश में महिलाओं की सुरक्षा की क्या स्थिति है। 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ''ममता बनर्जी राज्य सरकार की मुखिया हैं। उनके राज्य में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना होती है, जिसमें पुलिस की लापरवाही सामने आती है, जिसके बाद अदालत मामले की सीबीआई जांच के आदेश देती है। ममता को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।'' निर्भया की मां ने कहा कि अराजक तत्वों की भीड़ का अस्पताल परिसर पर धावा बोलकर घटना से संबंधित साक्ष्यों को नष्ट करना और प्रदर्शनकारी चिकित्सकों पर हमला करना शर्मनाक है।

इनपुट भाषा एजेंसी 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी