लाइव न्यूज़ :

Delhi Tihar jail Update: अधिकारी ने कहा- हमने फांसी की सारी तैयारियां कर ली थी, कोर्ट ने लगाई रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 14:37 IST

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का वक्त मंगलवार सुबह छह निर्धारित था, इसके लिए हमने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए थे। अब, सजा टल गई है और हम अदालत के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश ने कहा कि किसी भी दोषी के मन में अपने रचयिता से मिलते समय ये शिकायत नहीं होनी चाहिए।अधिकारी ने कहा, “चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का वक्त मंगलवार सुबह छह निर्धारित था।

नई दिल्लीः दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चारों दोषियों को मंगलवार सुबह फांसी होनी थी हालांकि सोमवार की शाम शहर की एक अदालत ने अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी थी। सजा को टालते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने कहा कि राष्ट्रपति के समक्ष लंबित दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका के निस्तारण तक फांसी नहीं दी जा सकती।

न्यायाधीश ने कहा कि किसी भी दोषी के मन में अपने रचयिता से मिलते समय ये शिकायत नहीं होनी चाहिए कि देश की अदालत ने उसे कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने में निष्पक्ष रूप से काम नहीं किया। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का वक्त मंगलवार सुबह छह निर्धारित था, इसके लिए हमने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए थे। अब, सजा टल गई है और हम अदालत के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

तिहाड़ जेल में बंद चार दोषियों- मुकेश कुमार सिंह (32), विनोद कुमार शर्मा (26), अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन को तीन मार्च को तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी थी। जेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने रस्सियों को जांच लिया था। जल्लाद को बुला लिया गया था और पुतलों को फांसी देने का अभ्यास किया था।” उन्होंने बताया कि मेरठ से बुलाया गया जल्लाद मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हो जाएगा। भा

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली क्राइमदिल्ली गैंगरेपदिल्ली सरकारदिल्ली हाईकोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज