लाइव न्यूज़ :

निर्भया केसः सभी दोषी अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट, फांसी की सजा सुनते ही रोने लगे तिहाड़ में बंद आरोपी मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 18:10 IST

दोषियों के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने फांसी देने के आदेश की घोषणा की। मामले में मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को फांसी दी जानी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट में निर्भया की मां और दोषी मुकेश की मां के बीच बहस भी हुआ था।इस बीच सभी दोषियों को तिहाड़ के अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

वर्ष 2012 में दिल्ली में हुए सनसनीखेज निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड मामले के चार दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा।

इस बीच सभी दोषियों को तिहाड़ के अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फांसी की सजा सुनते ही सभी आरोपी रोने लगे। सभी आरोपी एक-दूसरे के मुंह देखने लगे। एक दोषी पहले ही जेल के अंदर फांसी लगा लिया था। 

कोर्ट में निर्भया की मां और दोषी मुकेश की मां के बीच बहस भी हुआ था। मुकेश की मां ने जज से कहा कि साहब कुछ तो रहम करो। इस पर दोनों के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ। इस मुद्दे पर जज साहब को हस्तक्षेप करना पड़ा।

दोषियों के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने फांसी देने के आदेश की घोषणा की। मामले में मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को फांसी दी जानी है।

उधर, निर्भया की मां ने दोषियों की फांसी की सजा की तिथि मुकर्रर किए जाने के बाद कहा कि यह आदेश (मौत की सजा पर अमल के लिए) कानून में महिलाओं के विश्वास को बहाल करेगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरा देश निर्भया के दोषियों को फांसी दिये जाने का इंतजार कर रहा है, यह कानून की जीत है। 

निर्भया कांड के आरोपी के वकील एपी सिंह ने कहा कि हम एक-दो दिन में सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करेंगे। SC के 5 वरिष्ठतम जज इसकी सुनवाई करेंगे। इस मामले में शुरू से ही मीडिया, जनता और राजनीतिक दबाव रहा है। इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकी है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपमोदी सरकारदिल्लीमनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार