लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी को चौथी बार ब्रिटेन की अदालत से मिली मायूसी, 19 सितंबर तक हिरासत बढ़ी

By भाषा | Updated: August 22, 2019 17:29 IST

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को चौथी बार ब्रिटेन की अदालत से मायूसी हाथ लगी है। नीरव मोदी ने जमानत याचिका डाली थी। अदालत ने 19 सितंबर तक के लिए नीरव मोदी की हिरासत बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका चौथी बार खारिज हो गई। ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी की हिरासत 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि बृहस्पतिवार को 19 सितंबर तक के लिये बढ़ा दी गयी। नीरव मोदीब्रिटेन की जेल में बंद है। वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की।

नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है।

ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिये अदालत में पेश किया जाता है।

इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिये प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं। यह सुनवाई भी वीडियो लिंक के जरिये ही हुई थी।

अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। पिछले महीने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी। उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज होने के बाद यह नीरव मोदी की दूसरी पेशी है।

टॅग्स :नीरव मोदीपीएनबी स्कैमब्रिटेनमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज