लाइव न्यूज़ :

Radia Tapes: जब सरकार ने मानी थी फोन टैप करवाने की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2021 19:38 IST

राडिया टेप्स के सामने आने बाद यह स्पष्ट हो गया था कि 2009 में मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल के गठन और 2जी स्पैक्ट्रम घोटाले में सरकार, बड़े व्यावसायिक घरानों और मीडिया के बीच के किस तरह का नेक्सस काम कर रहा था। इस बातचीत के केंद्र में ए राजा को यूपीए-2 में दूरसंचार मंत्री बनाए रखना ही था।

Open in App
ठळक मुद्देए राजा को यूपीए-2 में दूरसंचार मंत्री बनाने को लेकर थी सारी बातचीतमनमोहन सरकार ने टैप करवाएं थे नीरा राडिया के फोन कॉल्सराडिया पर 9 साल में 300 करोड़ की कंपनी खड़ी करने के था आरोप

फोन टैपिंग की बात हो और नीरा राडिया टेप का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। 2010-2011 में राडिया टेप्स ने राजनीतिक दलों, कॉरपोरेट घरानों और मीडिया के बीच की दिलचस्प कड़ी को उजागर किया था।

आउटलुक ने प्रकाशित किए थे सारे टेप्स

2010 में आउटलुक मैग्जीन ने सबसे पहले राडिया के 140 टेप्स को सार्वजनिक कर मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में खलबली मचा दी थी। इन फोन रिकॉर्डिंग्स में नीरा राडिया की बातचीत से ज़ाहिर हुआ कि ए राजा को तत्कालीन यूपीए सरकार में दूरसंचार मंत्री बनाने के लिए किस तरह की बातचीत चल रही थी और इसे लेकर करुणानिधि के परिवार में किस तरह की खींचतान चल रही थी। पहले 140 टेप जारी करने के बाद आउटलुक ने 800 नए टेप भी प्रकाशित किए थे।

इन सभी टेप्स के सामने आने बाद यह स्पष्ट हो गया था कि 2009 में मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल के गठन और 2जी स्पैक्ट्रम घोटाले में सरकार, बड़े व्यावसायिक घरानों और मीडिया के बीच के किस तरह का नेक्सस काम कर रहा था। इस बातचीत के केंद्र में ए राजा को यूपीए-2 में दूरसंचार मंत्री बनाए रखना ही था।

मनमोहन ने मानी थी फोन टैपिंग की बात

नीरा राडिया देश के दो बड़े उद्योगपतियों रतन टाटा और मुकेश अंबानी की कंपनियों के लिए जनसंपर्क का काम करती थीं लेकिन टेप आने के बाद कहा जाने लगा की दरअसल वह इन कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट दलाल का काम करती थीं। टेप सार्वजनिक होने पर पता चलता कि राडिया अपनी ग्राहक कंपनियों को लाभ पहुँचाने के लिए पत्रकारों से लेकर राजनेताओं का किस तरह इस्तेमाल करती रही थीं।

उस वक्त मनमोहन सरकार ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि सरकार नीरा राडिया की बातचीत आयकर महानिदेशालय के निर्देश पर ही टेप कर रही थी। सरकार के मुताबिक ऐसा वित्त मंत्रालय को मिली एक शिकायत के बाद किया गया था जिसमें नीरा राडिया पर सिर्फ़ नौ साल में 300 करोड़ की कंपनी खड़ी करने के आरोप लगाए गए थे।

जासूसी का खेल लंबे समय से चला आ रहा हैं लेकिन पेगासस जैसा आधुनिक स्पाईवेयर पहले नहीं देखने मिला। पेगासस फोन में इंस्टॉल होने के बाद आपके पासवर्ड, कॉन्टेक्ट नंबर, लोकेशन, कॉल्स और मैसेजेस को भी रिकॉर्ड कर हैकर्स तक भेज सकता हैं। पेगासस आपके फोन का कैमरा और माइक भी अपने आप चालू कर सकता है। यानी एक बार अगर आपके डिवाइस में पेगासस स्पाईवेयर इंस्टॉल हो गया तो आपकी सारी जानकारी हैकर को मिलती रहेगी।

टॅग्स :2 जी घोटालाए राजामनमोहन सिंहमुकेश अंबानीरतन टाटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील