लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के नौ नये मामले, कुल मामले बढ़कर 1,29,415 हुए

By भाषा | Updated: December 26, 2021 15:39 IST

Open in App

पुडुचेरी, 26 दिसंबर पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के नौ नये मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,29,415 हो गए हैं जबकि केंद्र शासित प्रदेश में किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,880 पर बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी में सर्वाधिक आठ नये मामले जबकि माहे से एक मामला सामने आया। वहीं कराईकल और यनम में एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 127 है। पिछले 24 घंटों में 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1,27,408 हो गई है।

श्रीरामुलु ने बताया कि संक्रमण की दर 0.78 प्रतिशत है जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 98.45 प्रतिशत है।

अब तक, कोविड-19 रोधी टीके की 13,73,940 खुराकें दी गई हैं जिनमें से 8,27,052 को पहली और 5,46,888 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल