लाइव न्यूज़ :

नाईजीरिया से गायब हुआ भारतीय जहाज, समुद्री लुटेरो पर शक, विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 4, 2018 19:26 IST

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नाईजीरिया में भारत मिशन संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार  नजर बनाए हुए है।

Open in App

पश्चिम अफ्रीकी देश के बेनिन तट से भारत का एक जहाज गायब हो गया है। जहाज में 22 भारतीय सवार थें। मुंबई की एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट के मालिक के मुताबिक जहाज से आखिरी बार 31 जनवरी को संपर्क हो पाया था। इस मालवाह जहाज में 13 हजार 500 टन गैसोलिन भरा हुआ था, जिसकी कीमत 8.1 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।

इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है कि, हम नाईजीरिया के साथ संपर्क में हैं और उनसे कोर्डिनेट कर रहे हैं। हमने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

 

इस मामले में विदेश मंत्रालय ने बताया कि, गिनी की खाड़ी में लापता बताए जा रहे एक जहाज को लेकर अबुजा में भारत नाईजीरिया और बेनिन के साथ संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बताया जा रहा है कि मुंबई की एंग्लो ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का वाणिज्यिक पोत मैरीन एक्सप्रेस (ऑयल टैंकर) गिनी की खाड़ी में बेनिन के पास समुद्र में लापता हो गया जिस पर 22 भारतीय नागरिक सवार थे।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नाईजीरिया में भारत मिशन संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार  नजर बनाए हुए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘अबुजा (नाईजीरिया) में हमारा मिशन जहाज का पता लगाने के लिए बेनिन और नाईजीरिया के अधिकारियों की मदद के वास्ते उनके संपर्क में है। लापता लोगों के बारे में सूचना के लिए दूतावास द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर +234-9070343860 है।

टॅग्स :विदेश मंत्री सुषमा स्वराजमुंबईनेवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल