लाइव न्यूज़ :

लिट्टे को फिर से खड़ा करने की कोशिश, श्रीलंका से ड्रग्स, हथियारों की तस्करी में NIA ने तमिलनाडु में 22 जगहों पर की छापेमारी

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2022 07:10 IST

एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तान में स्थित ड्रग और हथियार आपूर्तिकर्ता हाजी सलीम के सहयोग से श्रीलंकाई ड्रग माफिया को सी गुनाशेखरन उर्फ गुना और पुष्पराजह उर्फ पुकुट्टी कन्ना द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स और हथियारों के तस्कर भारत और श्रीलंका में लिट्टे के जीर्णोद्धार के लिए कर रहे हैंछापेमारी से डिजिटल उपकरणों और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों की बरामदगी और जब्ती हुई हैNIA ने अपने द्वारा जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर आठ जुलाई को मामला दर्ज किया था

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को लिट्टे के पुनरुद्धार के लिए पाकिस्तान स्थित ड्रग और बंदूक का कारोबार करने वाले हाजी सलीम की मिलीभगत से संचालित श्रीलंका के ड्रग माफिया के संचालन के सिलसिले में तमिलनाडु के 22 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के तिरुपुर, चेंगलपट्टू और तिरुचिरापल्ली जिलों में आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई। एनआईए ने एक बयान में आरोप लगाया, “ड्रग्स और हथियारों के तस्कर भारत और श्रीलंका में लिट्टे के जीर्णोद्धार और इसकी हिंसक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।” एनआईए ने अपने द्वारा जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर आठ जुलाई को मामला दर्ज किया था।

एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि "पाकिस्तान में स्थित ड्रग और हथियार आपूर्तिकर्ता हाजी सलीम के सहयोग से श्रीलंकाई ड्रग माफिया को सी गुनाशेखरन उर्फ गुना और पुष्पराजह उर्फ पुकुट्टी कन्ना द्वारा संचालित किया जा रहा है।'' एजेंसी ने एक बयान में कहा, "ये ड्रग्स और हथियारों के तस्कर भारत और श्रीलंका में काम कर रहे हैं और लिट्टे के पुनरुद्धार और इसकी हिंसक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।"

एनआईए द्वारा 8 जुलाई को आईपीसी की धारा 120 बी, यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 20, 38, 39 और 40 के अलावा धारा 8 (सी) के साथ धारा 21 (सी), 23 (सी), एनडीपीएस अधिनियम के 24, 27ए, 28 और 29  के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एजेंसी ने कहा, "आज की गई छापेमारी से डिजिटल उपकरणों और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों की बरामदगी और जब्ती हुई है।" इस बीच, एजेंसी ने बुधवार को श्रीनगर और उसके आसपास आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश से जुड़े एक मामले में कश्मीर में नौ स्थानों (श्रीनगर में चार और पुलवामा में पांच) पर तलाशी ली।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Tamil Naduपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप