लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाली केरल की दो महिलाओं को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:36 IST

Open in App

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन से संबंध रखने वाली दो महिलाओं को सोशल मीडिया मंचों पर ‘आईएसआईएस’ की हिंसक जिहादी विचारधारा का प्रसार करने और नए सदस्यों को इसमें शामिल करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल के कन्नूर जिले की मिझा सिद्दीक और शिफा हैरिस रिश्तेदार हैं। अधिकारी ने बताया कि केरल के मोहम्मद अमीन तथा उसके साथियों की आतंकी गतिविधियों के संबंध में एनआईए ने मार्च में स्वतः संज्ञान लेते हुए कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसी मामले के संबंध में मंगलवार को सिद्दीक और शिफा की गिरफ्तारी हुई। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि अमीन और उसके साथी टेलीग्राम, हूप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर आईएसआईएस के कई प्रोपगैंडा चैनल चलाते थे और इसे जरिये वे आतंकी संगठन की हिंसक जिहादी विचारधारा का प्रचार करते थे तथा नए सदस्यों की भर्ती करते थे। उन्होंने कहा कि सिद्दीक आईएसआईएस से संबद्ध है और उसने सीरिया में आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ ईरान की राजधानी तेहरान की यात्रा की थी। अधिकारी ने कहा कि अमीन के निर्देश पर उसने इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया, जिसके जरिये मुस्लिम युवाओं को भ्रमित कर उन्हें आतंकी संगठन में भर्ती किया जाता था। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि सिद्दीक ने शिफा हैरिस और एक अन्य रिश्तेदार मुसहाब अनवर को भी कट्टरपंथी बनाया था और उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उकसा रही थी। अधिकारी ने बताया कि हैरिस भी आईएसआईएस से संबद्ध है और उसने अनवर तथा सिद्दीक के इशारों पर संगठन की गतिविधियों के लिए मोहम्मद वकार लोन को पैसे भेजे थे। उन्होंने कहा कि शिफा आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ‘हिजरा’ करना चाहती थी। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज