लाइव न्यूज़ :

आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए ने दिल्ली, केरल, कर्नाटक में तलाशी अभियान चलाया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस की हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देने वाले एक समूह की आतंकी गतिविधियों के मामले में सोमवार को दिल्ली, केरल और कर्नाटक के 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान, एजेंसी ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर केरल के कन्नूर, मलप्पुरम, कोल्लम और कासरगोड जिलों में आठ स्थानों पर जबकि बेंगलुरु में दो और दिल्ली में एक जगह पर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा कि यह मामला आतंकी गतिविधियों में लिप्त एक समूह से संबंधित है, जिसका अगुवा केरल का मोहम्मद अमीन है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद अमीन और उसके सहयोगी मुशाब अनवार और डॉ रहीस रशीद को गिरफ्तार किया गया है।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि यह समूह विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर आईएसआईएस की हिंसक जिहादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले चैनलों का संचालन कर रहा है और साथ ही मॉड्यूल के लिए नए सदस्यों की भर्ती करने में जुटा है।

उन्होंने कहा कि चरमपंथी लोगों के इस समूह ने केरल और कर्नाटक में कुछ निश्चित लोगों की हत्या किए जाने की साजिश रची थी।

एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों ने आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए जम्मू-कश्मीर के प्रवास की भी योजना बनाई थी।

उन्होंने कहा कि अमीन ने मार्च 2020 में बहरीन से भारत लौटने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर की यात्रा की थी और वह पिछले दो महीने से दिल्ली में रहकर जम्मू-कश्मीर के उन आतंकियों के साथ संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर था जिनके आईएसआईएस से संबंध हैं।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क ड्राइव, पेन ड्राइव, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पांच मार्च को सात ज्ञात एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए