लाइव न्यूज़ :

मणिपुर राइफल्स हथियार चोरी मामले में एनआईए ने मुख्य षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:55 IST

Open in App

इम्फाल, 17 सितंबर एनआईए ने प्रतिबंधित कूकी उग्रवादी समूह यूकेएलएफ के स्वयंभू अध्यक्ष को सरकारी हथियारों की चोरी और अवैध रूप से उन्हें उग्रवादी संगठनों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी।

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि यूनाईटेड कूकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के स्वयंभू अध्यक्ष लुनखोसोन हाओकीप को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

मामला ‘दूसरे मणिपुर राइफल्स’ के आयुध भंडार से हथियारों की चोरी से जुड़ा हुआ है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी ने बताया कि हाओकीप अपने साथी षड्यंत्रकारियों के साथ सरकारी हथियारों की चोरी और विभिन्न उग्रवादी संगठनों को उनको बेचने में संलिप्त था ताकि देश के खिलाफ अवैध गतिविधियों को चलाया जा सके। जिन उग्रवादी संगठनों को उसने हथियार बेचे उनमें कूकी रिवॉल्यूशनरी आर्मी (केआरए) भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले उसके परिसरों पर छापेमारी के दौरान नौ एमएम के नौ पिस्तौल बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि उसे इम्फाल में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 21 सितंबर तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग