लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आतंकवादी संगठन जेएमबी के लिए काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश/भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय अलकायदा (जेएमबी/एक्यूआईएस) संगठन में भर्ती करने में कथित भूमिका के लिए पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि जिले के पंचघर में रहने वाले मोहम्मद अब्दुल मन्नान बच्चू को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पंचघर में छापा मारकर विद्युत उपकरण, फर्जी भारतीय मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारतीय पहचान दिलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि यह मामला भारत एवं बांग्लादेश में मुस्लिम युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से कट्टरपंथी बनाने और उन्हें जेएमबी/एक्यूआईएस में भर्ती कराने से संबंधित है।

एनआईए ने इस साल अगस्त में इस संबंध में मामला दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बच्चू जेएमबी के आतंकवादियों के लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्रों का प्रबंध करता था। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं