लाइव न्यूज़ :

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा पर NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान, ममता सरकार से मांगी 4 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 21:58 IST

आयोग ने गुरुवार को मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और ममता सरकार को नोटिस भेजकर मामले में रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने इसके लिए राज्य सरकार को 4 सप्ताह का समय दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के चीफ सेक्रेटरी और DGP के माध्यम से पश्चिम बंगाल सरकार को भेजा नोटिसरिपोर्ट के बाद आयोग सभी पक्षों को सुनकर राज्य सरकार को देगा सिफारिशें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग ने गुरुवार को मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए ममता सरकार को नोटिस भेजकर मामले में रिपोर्ट मांगी है। जिसमें मामले में दर्ज प्राथमिकी की स्थिति, गांव में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम और राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई कोई राहत या पुनर्वास शामिल है। आयोग ने इसके लिए राज्य सरकार को 4 सप्ताह का समय दिया है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को भेजा नोटिस

आयोग के मीडिया एवं संचार उप निदेशक जैमिनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बीरभूम में हिंसा की वारदात में छपी मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लेकर चीफ सेक्रेटरी और DGP के माध्यम से पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस भेज रिपोर्ट मांगी हैं। 4 सप्ताह का समय दिया है। सभी पक्षों को सुनकर आयोग सिफारिशें देगा।

टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की थी हिंसा

मालूम हो कि 21 मार्च को एक टीएमसी नेता की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद यहां हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने 5 घरों में आग लगा दी थी, जिससे 2 बच्चों सहित आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। राज्य सरकार ने गुरुवार को हिंसा में मरने वालों परिजनों को 5 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। 

मानव के अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए हुआ था NRHC का गठन

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन 12 अक्तूबर, 1993 को हुआ था। आयोग का अधिदेश, मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 द्वारा यथासंशोधित मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 में निहित है। यह आयोग, मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति कटिबद्ध है।

टॅग्स :NHRCममता बनर्जीMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’