लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लगा एक और झटका, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के साथ 5 और विधायकों ने छोड़ा व्हाट्सऐप ग्रुप, जल्द ही TMC में हो सकते हैं शामिल

By आजाद खान | Updated: January 5, 2022 11:30 IST

इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि वे शांतनु ठाकुर से बात कर इसे सुलझा लेगें।

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टी से नाराज होकर शांतनु ठाकुर ने बीजेपी के सभी व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ दिया है। उनका कहना है कि पार्टी में उनके मतुआ समुदाय को महत्व नहीं दिया जा रहा है। इनके साथ 5 और बीजेपी के विधायकों ने भी पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ा है।

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने बीजेपी पार्टी के सभी व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ दिया है। इस पर मतुआ समुदाय के प्रमुख सदस्य शांतनु ठाकुर का कहना है कि उन्होंने यह फैसला तब लिया है जब पार्टी में उनके समुदाय को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के भाजपा नेतृत्व को नहीं लगता कि संगठन के भीतर हमारी (मतुआ की) कोई महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे इनको काफी दुख है और यही कारण है कि उन्होंने पार्टी के सभी व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ दिया है। इस पर सफाई देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे बीच जो भी बात है, उसे हम आपस में बैठकर सुलझा लेगें। वहीं शांतनु ठाकुर ने यह भी कहा है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आगे जाकर कुछ और भी जरूरी कदम उठा सकते हैं। उनके टीएमसी में शामिल होने की भी अटकले लगाई जा रही हैं। 

क्यों नाराज हैं केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगाल बीजेपी में हाल में ही एक बड़ा बदलाव हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने दिलीप घोष को हटाकर सुकांता मजूमदार को यह नई जिम्मेदारी दी थी। इस पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का कहना है कि पार्टी ने इस मतुआ समुदाय के लिए या इसके नेता को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। उनका आरोप है कि इस फेरबदल में उनके समुदाय का भी कोई रोल होना चाहिए या उनके नेता को कोई पद देना चाहिए था, लेकिन पार्टी ने उन्हें कुछ नहीं दिया। इस पर वे नाराज हैं और पार्टी के सभी व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर होकर उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इस पर बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि शांतनु ठाकुर भाजपा परिवार का एक हिस्सा हैं और हम उनसे किसी भी तरह की गलतफहमी को बात के द्वारा दूर कर लेंगे।

5 और बीजेपी विधायकों ने छोड़ा है वॉट्सऐप ग्रुप

आपको बता दें कि पार्टी से नाराज होने वाले केवल शांतनु ठाकुर ही नहीं हैं। इनके अलावा 5 ऐसे और भी बीजेपी विधायक हैं जिन्होंने ने वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ा है। इनका भी यही कहना है कि पार्टी उन्हें नजरअंदाज कर रही है और उन्हें महत्व नहीं दिया जा रहा है। वॉट्सऐप ग्रुप को छोड़ने वाले विधायक में मुक्तमणि अधिकारी, सुब्रत ठाकुर, अंबिका रॉय, अशोक कीर्तानिया और आसिम सरकार भी शामिल हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष