लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में सिख टैक्सी चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, ड्राइवर की पगड़ी भी उछाली; भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया विरोध

By आजाद खान | Updated: January 9, 2022 12:08 IST

सिखों पर होने वाली America के New York में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 2019 में भी उबर कैब चालक पर हमला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क में एक सिख टैक्सी चालक के साथ मारपीट की खूब आलोचना हो रही है।भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना को अमेरिकी अधिकारियों के सामने रखने की बात कही है। 26 सेकंड के इस वीडियो को हवाई अड्डे पर मौजूद एक शख्स ने शूट किया है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) में एक सिख टैक्सी चालक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी कड़ी आलोचना की है। यह घटना न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी (जेएफके) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर घटी है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स लगातार सिख टैक्सी चालक को मार रहा है और उसे गाले भी दे रहा है। इस घटना के दौरान सिख टैक्सी चालक की पगड़ी भी गिरती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है और इसे अपलोड नवजोत पाल कौर ने किया है।  

क्या दिखा वायरल वीडियो में

इस वायरल वीडियो को नवजोत पाल कौर ने बीते 4 जनवरी को ट्विटर पर अपलोड किया था। 26 सेकंड के इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक शख्स सिख टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर रहा और उसे गाली भी दे रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया कि शख्स के मारने के कारण सिख टैक्सी चालक का पगड़ी भी गिर जाती है। आरोपी ने चालक को कई बार मारा और वहां मौजूद बहुत कम लोगों ने भी इसका कोई विरोध नहीं किया। इस वीडियो की हर जगह निंदा हो रही है। 

मामले को अमेरिकी अधिकारियों के सामने रखने की उठी मांग 

आपको बता दें कि इस घटना को भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ‘बेहद परेशान करने वाला’ बताया है और इसे अमेरिकी (America) अधिकारियों के सामने रखने की बात कही है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को ट्वीट किया, ”न्यूयॉर्क में एक सिख टैक्सी चालक पर हमला बेहद परेशान करने वाला है। हमने इस मामले को अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया है और उनसे इस हिंसक घटना की जांच करने का आग्रह किया है।” सिख टैक्सी चालकों पर यह पहला हमला नहीं है, इससे पहले 2019 में भी एक सिख उबर कैब चालक पर हमला हुआ था। 

टॅग्स :भारतUSAवायरल वीडियोसिखSikh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण