लाइव न्यूज़ :

23 महीने बाद जेल से बाहर निकले सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम, कहा- कोर्ट पर है उम्मीद, पिता भी जल्द होंगे बरी

By आजाद खान | Updated: January 16, 2022 08:18 IST

अब्दुल्लाह आजम ने जेल से रिहा होने के बाद कहा कि उन्हें कोर्ट पर उम्मीद है और उनके पिता भी जल्दी ही रिहा होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम जेल से रिहा हो गए हैं।करीब 23 महीने बाद उनकी रिहाई हुई है।उनका आरोप है कि उनके पिता आजम खान को फर्जी मामलों में फंसाया गया है।

सीतापुर: सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खां (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्लाह आजम (Abdullah Azam) कल जेल से रिहा हो गए हैं। वे 23 महीने तक जेल में बंद थे। अब्दुल्लाह आजम के रिहा होने पर वहां सपा कार्रकर्ताओं की भी भारी भीड़ भी देखने को मिली थी। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने खुशी जताई और कहा कि उनके परिवार पर कई महीनों से ज्यादती की जा रही है। अपने पिता के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता पर फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं और उन्हें जेल भेजा गया है। उन्होंने कोर्ट पर भरोसा देखाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पिता को इंसाफ मिलेगा। बता दें कि अब्दुल्लाह आजम के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के जुर्म में उन्हें और उनके पिता आजम खान पर केस हुआ था जिसके बाद दोनों को जेल भी हुआ था। 

रिहा के बाद क्या कहा अब्दुल्लाह आजम ने

अब्दुल्लाह आजम ने रिहा होने के बाद पत्रकारों से बात की और कहा कि कई महीनों से उनके परिवार पर जुल्म हो रहा है जो अब भी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता पर फर्जी मुकदमे चलाकर उन्हें जेल में बंद रखा गया है। अब्दुल्लाह आजम ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता की जमानत न हो इसके लिए आज भी शाजिश की जा रही है। उन्होंने कोर्ट पर भरोसा देखाया और कहा कि उन्हें जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है। वहीं जब उनसे राज्य की सियासत पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है आप देख ही रहे हैं और इसका परिणाम में आप 10 मार्च को देख लेंगे। 

अभी भी जेल में हैं आजम खान

बता दें कि आजम खान अभी भी जेल में बंद हैं। उन पर कई मामले चल रहे हैं। ऐसे में उनकी हालत भी बीच में खराब हुई थी और वे कोरोना से भी संक्रमित हुए थे। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी जमानत में बाध डाला जाता है इसलिए उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। यहीं नहीं फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के जुर्म में आजम खान की पत्नी और रामपुर शहर विधायक डॉ. तजीन फातिमा को भी आरोपी बनाया गया था। 

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेशआज़म खानसीतापुरसमाजवादी पार्टीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल