लाइव न्यूज़ :

महिला के बालों में थूकने के आरोप पर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज, पीड़िता ने की थी शिकायत; कार्रवाई की मांग

By आजाद खान | Updated: January 7, 2022 14:51 IST

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जावेद हबीब पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पुलिस ने मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जावेद हबीब पर एक महिला के बालों में थूकने का आरोप है। इस मामले में पीड़ित महिला ने ही शिकायत की है।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक महिला के बाल बनाते हुए उस पर थूकने को लेकर मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है और जरुरत पड़ने पर अहेम कदम भी उठाए जाएंगे। बता दें कि तीन जनवरी को मुजफ्फरनगर के एक कार्यशाला में हुई इस घटना का वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हबीब को वहां आए लोगों से यह कहते हुए सुना गया, ‘‘अगर पानी की कमी है तो थूक का इस्तेमाल करो।’’ 

पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही

मामले में बोलते हुए मुजफ्फरनगर सिटी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस पर पुलिस ने बताया कि बड़ौत शहर की निवासी पूजा गुप्ता की शिकायत पर यहां मंसूरपुर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, कार्यशाला के दौरान हबीब ने पूजा गुप्ता के बालों पर थूका था। पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना की जांच हो रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 

हिंदू कार्यकर्ताओं ने हबीब के खिलाफ किया प्रदर्शन 

इस पर पुलिस ने आगे बताया कि हबीब पर भारतीय दंड संहिता की धारा 355 और महामारी रोग कानून, 1897 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, हबीब के हिंदू कार्यकर्ताओं के भी विरोध  करने की बात सामने आई है। इन लोगों ने विरोध करते हुए हबीब पर कार्रवाई की भी मांग की है। बता दें कि पीड़ित महिला ने इस घटना के बाद एक बयान भी दी थी जिसमें वह सड़क पर बाल बनवाने की बात कह रही है लेकिन वह फिर से जावेद हबीब के पास नहीं जाएगी। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Policeहेयर केयरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो