लाइव न्यूज़ :

काशी विश्वनाथ मंदिर को किया जा रहा है हाईटेक, अब एप की मदद से ऐसे कर सकेंगे दर्शन

By आजाद खान | Updated: February 9, 2022 07:42 IST

विश्वनाथ मंदिर प्रशासन श्री काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट ने इस सिलसिले में आम लोगों की राय भी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए एक एप को बनाने की तैयारी की जा रही है। महाशिवरात्रि पर होने वाली भारी भीड़ के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। पीए मोदी ने 13 दिसंबर को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था।

काशी: काशी विश्वनाथ मंदिर को अब हाईटेक बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे उन्होंने 13 दिसंबर को लोकार्पण किया था। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन श्री काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट के अनुसार, ट्रस्ट के नाम से एक एप लॉंच किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर में आने से कोई परेशानी नहीं होगी। इस तैयार हो रहे एप की मदद से श्रद्धालुओं अपने टाइम स्लॉट बुक कर सकेंगे और दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट ने इस एप को लेकर आम श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया भी मांगी है। 

क्या कहा मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने

विश्वनाथ मंदिर प्रशासन श्री काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा के मुताबिक, इस एप को तैयार करने और इसे बेहतर बनाने के आम लोगों की प्रतिक्रिया मांगी जा रही है ताकि इस तरीके से इसे तैयार किया जा सके। यही नहीं इस एप को बनाने के लिए श्रद्धालुओं से उनकी टाइमिंग भी जानी जा रही है ताकि उसी टाइमिंग के अनुसार एप को डिजाइन किया जा सके। मंदिर को हाईटेक बनाने को लेकर सुनील वर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की पूरी कोशिश रहेगी वे श्रद्धालुओं कों बेहतर सुविधा प्रदान कर पाएं। उनका यह भी कहना है कि वे इस एक के जरिए क्राउड मैनेजमेंट को और भी अच्छी तरीके से डील कर पाएंगे और बेहतर सुविधा भी दे पाएंगे। 

कतार से लेकर पानी और वॉशरूम की भी आसानी से दे सकेंगे सुविधा

सुनील वर्मा ने कहा कि वे इस एप के जरिए भीड़ को संभालने में कामयाब रहेंगे और कतार से लेकर पानी, वॉशरूम और अन्य सुविधाओं को भी सही से देखभाल कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी केवल श्रद्धालुओं को इस एप के प्रति अपनी प्रतिक्रिया को ही बतानी है जैसे वे किस टाइमिंग में मंदिर में आना पसंद करेंगे या और क्या क्या सुविधा मंदिर में होनी चाहिए आदि इसके आधार पर फाइनल एप को तैयार किया जाएगा जिसके इस्तेमाल से श्रद्धालुओं सब सुविधा पा सकेंगे।  

टॅग्स :Kashiउत्तर प्रदेशमोदीऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव