लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: ओपिनियन पोल का चौंकाने वाला खुलासा, 245-267 सीटों से बन रही है यह सरकार, जानें जनता की नजर में कौन है अगला सीएम

By आजाद खान | Updated: January 23, 2022 12:41 IST

UP Election 2022: ओपिनियन पोल के अनुसार, इस चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में किसकी सरकार बनेगी इस पर एक नया सर्वे आया है। इस सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि इस चुनाव में किसको कितना फायदा-नुकसान होगा।ओपिनियन पोल में यह भी कहा गया है कि यूपी की जनता सीएम के तौर पर किसे सबसे ज्यादा पसंद करती है।

UP Election 2022: यूपी में चुनाव का माहौल गर्म है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जोर लगा रही है। वैसे तो यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं जिसका नतीजा 10 मार्च को ही आएगा। लेकिन इससे पहले कई ऐसे सर्वे सामने आ रहे है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में ज़ी ने एक सर्वे किया है जिसमें यह खुलासा किया है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी और किसको कितना फायदा और नुकसान होगा। यही नहीं इस सर्वे में यह भी बताया गया है कि लोग यूपी के सीएम के तौर पर किसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

ओपिनियन पोल में क्या हुआ खुलासा

ज़ी के ओपिनियन पोल यह खुलासा हुआ है कि बीजेपी एक बार फिर से यूपी में सरकार बना रही है। वहीं दूसरे नंबर पर सपा को बताया गया है और उसके बाद बीएसपी और कांग्रेस है। सर्वे के मुताबिक, जहां बीजेपी को 245-267 सीट मिल सकती है तो वहीं सपा को 125-148 सीट मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल ने बीएसपी को 5-9 और कांग्रेस को 3-7 सीटे मिलने की बात कही गई है। इसके साथ पोल ने यह भी कहा है कि करीब 2-6 सीटें अन्य पार्टियों को भी मिल सकती है। 

किसे कितना फायदा-नुकसान और कौन बनेगा सीएम

सर्वे में यह भी कहा गया है कि इस चुनाव में बीजेपी को 45-67 सीटों का नुकसान हो सकता है, वहीं सपा को इससे 78-101 सीटों का फायदा मिल सकता है। ओपिनियन पोल ने कांग्रेस को 4, बीएसपी को 10-14 और अन्य को 12-16 सीटों के नुकसान होने का भी खुलासा किया है। 

सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की जनता सीएम योगी को फिर से मुख्यमंत्री के रुप में दोबारा देखना चाहती है। वहीं जनता की दूसरी पसंद अखिलेश यादव हैं। यूपी के 47 फीसदी लोग जहां योगी आदित्यनाथ को पसंद करते हैं वहीं 35 फीसदी लोग अखिलेश यादव को चाहते हैं। इसके बाद लोग मायावती और प्रियंका गांधी वाड्रा को लोग पसंद करते हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशभारतसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल