लाइव न्यूज़ :

इन राज्यों में नहीं रहेगा कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो, जानें क्यों चुनाव आयोग ने लिया यह फैसला

By आजाद खान | Updated: January 10, 2022 10:34 IST

कुछ राजनीतिक दलों के विरोध के बाद पिछले साल भी चुनाव आयोग ने यही फैसला लिया था और पीएम मोदी का फोटो हटा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में चुनाव होने वाले राज्यों के कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी का फोटो नहीं होगा।आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।इन राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच चुनाव कराया जाना है।

नई दिल्ली:  देश के पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है कि कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर से पीएम मोदी की तस्वीर हटाई जाएगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा समेत मणिपुर में आने वाले दो महीनों में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा यह कदम चुनाव को देखते हुए उठाया गया है। हालांकि पीएम मोदी की तस्वीर केवल उन राज्यों से ही हटेगी जहां पर चुनाव होने वाले हैं, बाकि सभी राज्यों में उसी तरह फोटो लगी हुई मिलेगी। 

चुनाव आयोग ने क्या लिया फैसला

चुनाव आयोग के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीएम मोदी की तस्वीरों को कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से हटाने के लिए कुछ जरूरी फिल्टर का इस्तेमाल करेगा। इस पर आयोग का कहना है कि इस फिल्टर के माध्यम से आने वाले दिनों इन पांच राज्यों के लोगों को अपने कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर नहीं मिलेगी। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्टर चुनाव बाद हटा दिए जाएंगे और फिर से लोगों के कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीरें देखने को मिलेगी। 

इससे पहले भी चुनाव आयोग ने उठाया है यह कदम

बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनावों के दौरान भी इसी तरह के कदम उठाए थे। चुनाव आयोग को ऐसा करने के लिए कुछ राजनीतिक दलों ने तब मजबूर किया था और इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च 2021 को चुनाव आयोग को पीएम मोदी की तस्वीर हटाने की बात कही थी। वहीं इन पांच राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच चुनाव कराया जाना है और मतगणना 10 मार्च को होगी।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसमोदीपंजाबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज