लाइव न्यूज़ :

News Click Controversy: ईडी ने अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को भेजा समन, करेगी पूछताछ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 16, 2023 10:55 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यूज़क्लिक टेटर फंडिंग मामले की तह में जाने के लिए अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने न्यूज़क्लिक टेटर फंडिंग मामले अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को जारी किया समनईडी ने नेविल रॉय सिंघम को विदेश मंत्रालय के जरिए समन भेजा हैनेविल रॉय सिंघम वो अमीर कारोबारी हैं, जो न्यूज़क्लिक टेटर फंडिंग मामले में आरोपी हैं

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यूज़क्लिक टेटर फंडिंग मामले में अब बड़ा एक्शन लिया है। खबरों के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने अब इस मामले की तह में जाने के लिए अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम से पूछताछ की तैयारी कर रही है और इसके लिए ईडी ने नेविल रॉय सिंघम को समन जारी किया है।

न्यूज़क्लिक विवाद में नेविल रॉय सिंघम का नाम उस वक्त सामने आया था, जब अमेरिका से प्रकाशित 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' में छपे एक रिपोर्ट में आरोप लगा था कि अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम भारत समेत दुनिया भर में चीन की नीतियों को प्रचारित करने के लिए अवैध फंडिंग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने नेविल रॉय सिंघम को विदेश मंत्रालय के जरिए चीन में समन भेजा है। नेविल रॉय सिंघम वो अमीर कारोबारी हैं, जो न्यूज़क्लिक टेटर फंडिंग मामले में आरोपी हैं।

उन पर आरोप है कि वो मीडिया आउटलेट न्यूज़क्लिक के माध्यम से भारत सहित दुनिया भर में चीन की नीतियों को फैलाने के लिए चीनी सरकार की प्रोपेगेंडा विंग से संबद्ध एक फंडिंग नेटवर्क चला रहे हैं। हालंकि सिंघम न्यूज़क्लिक से जुड़े तमाम आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नेविल रॉय सिंघम को न्यूजक्लिक मामले में आरोपी बनाया है, जिसमें न्यूज़क्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती  की गिरफ्तारी हुई है। इन दोनों के अलावा भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले महीने दिल्ली-एनसीआर में न्यूजक्लिक से जुड़े कई पत्रकारों और कर्मचारियों समेत करीब 100 लोगों क यहां छापेमारी की थी।

ईडी अधिकारी न्यूजक्लिक के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है, जिसमें उस पर चीन से अवैध धन प्राप्त करने और चीन की नीतियों का प्रचार करने  का आरोप है। ईडी की ओर से पोर्टल से जुड़े कई कर्मचारी और सलाहकार अभी भी जांच के दायरे में हैं।

इससे पहले 2 नवंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को 30 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

दोनों को पिछले महीने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक को चीन समर्थक प्रचार के लिए भारी धन प्राप्त हुआ था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयदिल्ली पुलिसचीनअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर