लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ट्रक हादसे में 4 की मौके पर ही मौत, लॉरी के कंटेनर में कई लोग अब भी फंसे हुए, बचाव कार्य जारी

By आजाद खान | Updated: January 14, 2022 12:05 IST

बताया जा रहा है कि इस ट्रक पर 14 लोग सवार थे जिसमें से कई लोग अभी भी ट्रक के कंटेनर में फंसे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के एक ट्रक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।ट्रक द्वारा नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ है।इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

तडेपल्लिगुडेम: आंध्र प्रदेश के तडेपल्लिगुडेम में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर एक ट्रक के पलट जाने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है इस ट्रक पर मछली लोड किया हुआ था जिसका नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यह हादसा इतना बड़ा था कि सड़क पर ट्रक के पलटते ही उस पर लोड सारी मछलियां नीचे गिर गई थी। हालांकि मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लाशों को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ यह हादसा

तडेपल्लिगुडेम इलाके के सर्किल इंस्पेक्ट रवि कुमार वीरा ने बताया कि मछली से भरी ट्रक का हादसा उस समय हो गया जब उसकी बैलेंस बिगड़ गया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हैं। हालांकि मरने वाले लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब इस हादसे के पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

कई लोग ट्रक में अभी भी हैं फंसे 

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रक दुव्वाडा से नारायणपुरम मछली ले जा रहा था तभी यह घटना घटी है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस हादसे में कई लोग अभी भी ट्रक के कंटेनर में फंसे हुए हैं। पुलिस और बचाव अधिकारी ट्रक के कंटेनर में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसा के वक्त कुल 14 लोग ट्रक पर सवार थे।  

टॅग्स :आंध्र प्रदेशसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया