लाइव न्यूज़ :

Fact Check: फर्जी है पश्चिमी दिल्ली में AAP की जीत घोषित करता न्यूज 24 का वीडियो, किया गया वॉइस क्लोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 13:26 IST

इस वीडियो में उन्हें टुडेज चाणक्य के ओपिनियन पोल के हवाले से लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के जीतने की संभावना जताते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर टीवी न्यूज एंकर मानक गुप्ता का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।काफी यूजर्स इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि ये वीडियो एडिटेड है।

Created By: BOOM

Translated By: लोकमत हिन्दी

सोशल मीडिया पर टीवी न्यूज एंकर मानक गुप्ता का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें टुडेज चाणक्य के ओपिनियन पोल के हवाले से लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के जीतने की संभावना जताते हुए देखा जा सकता है। काफी यूजर्स इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि ये वीडियो एडिटेड है।

बूम के मुताबिक, टीवी न्यूज एंकर मानक गुप्ता के वीडियो में एआई जेनरेटेड वॉइस क्लोनिंग का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा कोई सर्वे टुडेज चाणक्य द्वारा नहीं किया गया है। यही नहीं, वीडियो में दिख रहे ग्राफिक्स वाले टेक्स्ट भी फर्जी हैं। बताते चलें की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोट पड़े थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा इंडी गठबंधन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Photo Credit: Social Media

वीडियो में टीवी न्यूज एंकर मानक गुप्ता कहते नजर आ रहे हैं, "दिल्ली में लोकसभा चुनाव में इस बार इंडी गठबंधन का पलड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है। टुडेज चाणक्य ओपिनियन पोल के अनुसार दिल्ली की कुल सात सीटों में से छह सीट इंडी गठबंधन को जाते दिख रही हैं। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा बेहद मजबूत स्थिति में लग रहे हैं।"

वहीं, बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि ये वीडियो एडिट किया गया है। दरअसल, मानक गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर 24 मई 2024 को पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि उनके शो ‘राष्ट्र की बात’ से उनका वीडियो लेकर उसमें AI जेनरेटेड आवाज डाली गई है और इसमें प्रयोग किए गए सभी ग्राफिक्स भी झूठे हैं।

इसके अलावा अपने एक्स अकाउंट पर टुडेज चाणक्य ने भी इस वीडियो का खंडन किया और कहा कि सर्वे में आप प्रत्याशी के जीतने की संभावना वाला दावा उनकी ओर से नहीं किया गया है। टुडेज चाणक्य ने पोस्ट में कहा, "हमने दिल्ली या किसी अन्य राज्य पर कोई ओपिनियन पोल जारी नहीं किया है। हमारे नाम पर किए जा रहे सभी पोल फर्जी हैं, हमसे संबंधित नहीं है।"

फैक्ट चेक को वेबसाइट BOOM ने प्रकाशित किया है।

इसका रिपब्लिश 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :फैक्ट चेकवायरल वीडियोआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल