लाइव न्यूज़ :

गुजरात में गिरा नवनिर्मित पुल, ताजा हुआ मोरबी पुल हादसे का मंजर, विपक्ष ने कहा, 'अक्षम और भ्रष्ट है भूपेंद्र पटेल सरकार'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 15, 2023 07:37 IST

गुजरात के तापी जिले में बीते बुधवार को मिंडोला नदी पर बने एक नवनिर्मित पुल का स्लैब भरभरा कर गिर गया। इसे लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण गुजरात के तापी जिले में मिंडोला नदी पर बने एक नवनिर्मित पुल का स्लैब भरभरा कर गिराक्षतिग्रस्त नवनिर्मित पुल का निर्माण कार्य हाल ही में पूरा हुआ था और इसके उद्घाटन का इंतजार थाविपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को अक्षम और भ्रष्ट बताया

तापी:गुजरात में एक बार फिर मोरबी पुल हादसे का मंजर आखों के सामने उस समय ताजा हो उठा, जब बीते बुधवार को दक्षिण गुजरात के तापी जिले में मिंडोला नदी पर बने एक नवनिर्मित पुल का स्लैब भरभरा कर गिर गया। इस हादसे के बाद गुजरात सरकार ने फौरी तत्परता दिखाते हुए स्लैब गिरने के कुछ घंटे बाद पुल के निर्माण कार्य में शामिल तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया।

खबरों के मुताबिक क्षतिग्रस्त नवनिर्मित पुल का निर्माण कार्य हाल ही में संपन्न हुआ था और इसके उद्घाटन का इंतजार किया जाना था।बताया जा रहा है कि यह क्षतिग्रस्त पुल वलोड तालुका के मायापुर गांव को तापी जिले के व्यारा तालुका के डेगामा गांव से जोड़ता है। पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह ढह गया। इस घटना के बाद सूबे की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को अक्षम और भ्रष्ट बताते हुए बेहद तीखी आलोचना की।

वहीं दूसरी ओर बुधवार शाम में भूपेंद्र पटेल सरकार ने इस घटना पर प्रेस बयान जारी करके कहा कि मुख्यमंत्री ने तत्काल हादसे के जांच के आदेश दे दिये हैं। बयान में कहा गया है, "हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया कि पुल के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता में गंभीर दोष था। इस कारण से सरकार ने निर्माण कार्य में शामिल कार्यपालक अभियंता, उप कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।"

इसके साथ ही सरकार की ओर से दिये बयान में यह भी कहा गया है कि सूरत की निर्माण फर्म अक्षय कंस्ट्रक्शन को निर्माण कार्य में कंक्रीट की उचित गुणवत्ता नहीं बनाए रखने के लिए ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया गया है और फर्म से पैसे वसूलने का आदेश दिया गया है।

खबरों के अनुसार सूरत की कंस्ट्रक्शन फर्म अक्षय कंस्ट्रक्शन ने न केवल तापी बल्कि दक्षिण गुजरात में कोसंबा समेत कई अन्य पुलों का निर्माण किया है। इस कारण से अब उन सभी पुल के निर्माण पर भी शक की उंगलियां उठ रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस तरह से नवनिर्मित पुल का स्लैब टूटा है, वो ठीक उसी तरह से है जैसे हाल ही में बिहार के भागलपुर में गंगा पर एक निर्माणाधीन पुल गिरा है। अब यह संयोग ही है कि बिहार के गिरे पुल का ठेकेदार भी गुजरात के द्वारका में बने रहे सिग्नेचर पुल के निर्माण कार्य में शामिल है।

घटना के बाद भूपेंद्र पटेल सरकरा पर हमला करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि केवल मोरबी और तापी में ही नहीं बल्कि अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, मेहसाणा सहित अन्य जिलों में पुल गिरने के मामले सामने आए हैं। कांगेस नेता दोशी ने कहा, "लोग भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार मॉडल से तंग आ चुके हैं।"

दोशी ने पिछले साल मोरबी पुल हादसे में 132 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए कहा, "भ्रष्ट अधिकारियों और भाजपा-ठेकेदार गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई कब होगी। दरअसल खुद भ्रष्टाचार में डूबी भूपेंद्र पटेल सरकार ऐसे मामले में पूरी तरह से अक्षम नजर आती है।"

 

टॅग्स :ब्रिज हादसागुजरातBJPकांग्रेसभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो