लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड: गोलीबारी के बाद भारतीय मूल के इंजीनियर फरहाज एहसान लापता, ओवैसी ने की ये अपील

By भाषा | Updated: March 16, 2019 11:58 IST

इंजीनियर फरहाज एहसान न्यूजीलैंड में पिछले सात वर्ष से काम कर रहे थे। वह शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं।

Open in App

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुई गोलीबारी के बाद से लापता, भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का एक दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इंजीनियर फरहाज एहसान न्यूजीलैंड में पिछले सात वर्ष से काम कर रहे थे। वह शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। एहसान की मां फातिमा ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमें हमारे बेटे की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हमें उसकी चिंता है।’’

हैदराबाद से सांसद एवं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘ बताया जाता है कि भारतीय मूल के फरहाज एहसान भी उसी मस्जिद में गए थे और अब लापता हैं। उनका परिवार हैदराबाद में है...मैं उनके परिवार की तत्काल मदद करने की अपील करता हूं।’’ हैदराबाद के ही रहने वाले एक अन्य भारतीय अहमद इकबाल गोलीबारी में घायल हो गए थे और उनका न्यूजीलैंड के एक अस्पताल में इलाज जारी है। उनके भाई खुर्शीद जहांगीर ने यह जानकारी दी।

खुर्शीद ने कहा, ‘‘ मैं न्यूजीलैंड का वीजा दिलाने में मदद करने के लिए सरकार का शुक्रिया करता हूं। मैं आज अपने भाई से मिलने के लिए रवाना हो रहा हूं। वह अब खतरे से बाहर हैं और ठीक हो रहे हैं।’’ इकबाल जहांगीर को सीने में गोली लगी थी।

सूत्रों ने बताया कि अनाधिकारिक खबरों के अनुसार नौ भारतीय लापता हैं। कुछ संबद्ध प्रक्रियाओं के कारण, भारतीय हताहतों के बारे में आधिकारिक पुष्टि होने में समय लग सकता है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रेंटन टारेंट (28) ने मध्य क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद और शहर के बाहरी हिस्से में लिनवुड मस्जिद पर गोलीबारी कर 49 लोगों की मौत के घाट उतार दिया था। भाषा निहारिका मनीषा मनीषा

टॅग्स :न्यूजीलैंड शूटिंग (न्यूजीलैंड मस्जिद में गोलीबारी)हैदराबादअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो