लाइव न्यूज़ :

आतंकी हमले को लेकर अलर्ट पर मुंबई, खालिस्तानियों द्वारा संभावित हमले की आशंका, मरीन ड्राइव-गेटवे ऑफ इंडिया पर बढ़ाई गई सुरक्षा

By अनिल शर्मा | Updated: December 31, 2021 09:19 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, '' पुलिस को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में आतंकी हमला कर सकते हैं।''

Open in App
ठळक मुद्दे खालिस्तानी आतंकियों द्वारा हमले को लेकर मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई हैमुंबई पुलिस 31 दिसंबर को शहरभर में कड़ी सर्तकता बरतेगीगेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं

मुंबई- मुंबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर खालिस्तानी तत्वों द्वारा संभावित आतंकी हमले के खुफिया अलर्ट के बीच शहर की पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही पूरी क्षमता उपलब्ध रहने के मद्दनेजर पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश और छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, '' पुलिस को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में आतंकी हमला कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस 31 दिसंबर को शहरभर में कड़ी सर्तकता बरतेगी।

गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव जैसे प्रमुख स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटने को ध्यान में रखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अन्य अधिकारी ने बताया कि नववर्ष उत्सव को निशाना बनाए जाने की आशंका के बीच प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है क्योंकि ऐसे भीड़ वाले स्थानों को ''आसान निशाना'' समझा जाता है। 

टॅग्स :मुंबईआतंकी हमलाMumbai ATSहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए