लाइव न्यूज़ :

New Year 2024: मुंबई में कड़ी सुरक्षा के बीच मनेगा नए साल का जश्न, तैनात रहेंगे 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2023 20:16 IST

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, दादर, बांद्रा, बैंडस्टैंड, जुहू, मध व मार्वे के समुद्री तटों और उन जगहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जहां 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर हैनए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई में एसआरपीएफ और क्यूआरटी के कर्मियों सहित 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगेगेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, दादर, बांद्रा, बैंडस्टैंड, जुहू एवं अन्य जगहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा

मुं‍बई:मुंबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के कर्मियों सहित 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, दादर, बांद्रा, बैंडस्टैंड, जुहू, मध व मार्वे के समुद्री तटों और उन जगहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जहां 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा इंतजाम के हिस्से के रूप में 22 पुलिस उपायुक्तों, 45 सहायक आयुक्तों, 2051 अधिकारियों और 11, 500 सिपाहियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा एसआरपीएफ, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) और होमगार्ड कर्मियों को भी सेवा में लगाया गया है। 

उन्होंने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और मुख्य सड़कों व महत्वपूर्ण स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित की जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि छेड़छाड़ करने वालों, हंगामा करने वालों और अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जो अगली सुबह तक जारी रहेगा। अधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

खबर पीटीआई भाषा

टॅग्स :मुंबईन्यू ईयरमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब