लाइव न्यूज़ :

नया टीका कोविड-19 के मौजूदा, भविष्य के स्वरूपों से बचाव उपलब्ध करा सकता है : वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: April 21, 2021 13:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल एक नये प्रायोगिक कोविड-19 टीके के पशुओं पर शुरुआती परीक्षण में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह टीका नये कोरोना वायरस के मौजूदा और भविष्य के स्वरूपों से बचाव उपलब्ध कराएगा तथा इसकी एक खुराक की कीमत करीब एक डॉलर है।

यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के अनुसंधानकर्ताओं समेत अन्य ने सुअरों को संक्रमित करने वाले कोरोना वायरस ‘पोरकीन एपिडेमिक डायरिया वायरस’ (पीईडीवी) मॉडल से सुअरों को बीमार पड़ने से बचाया।

पीईडीवी सुअरों में संक्रमण फैलाता है जिससे उन्हें दस्त लगते हैं, उलटी और तेज बुखार आता है तथा यह दुनिया भर के सुअर कृषकों पर बहुत बड़ा बोझ है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि नया टीका दृष्टिकोण संभवत: एक दिन कोरोना वायरसों के लिए सार्वभौमिक टीका बनाने के दरवाजे खोल सकता है। इनमें वे कोरोना वायरस भी शामिल हैं जिनकी वजह से पूर्व में वैश्विक महामारी का जोखिम पैदा हुआ था या संभवत: वे कोरोना वायरस भी, जिनके चलते सर्दी-जुकाम के भी कुछ मामले सामने आते हैं।

उनके मुताबिक इस टीके के कई और फायदे भी हैं जो वैश्विक टीकाकरण प्रयासों में आ रही बाधाओं को पार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसका भंडारण एवं परिवहन आसान होगा यहां तक कि दुनिया के दूरस्थ इलाकों में भी। मौजूदा टीका निर्माण कारखानों का इस्तेमाल कर बड़ी मात्रा में इनका उत्पादन किया जा सकता है।

इस संबंध में अधिक जानकारी पीएनएएस पत्रिका में दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो