लाइव न्यूज़ :

सदन के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, दस्तावेज फाड़ना, जोर से हंसने पर पाबंदी, जानिए यूपी विधानसभा के नए नियम

By रुस्तम राणा | Updated: August 8, 2023 21:32 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पीटीआई को बताया, "नया नियम सोमवार को पेश किया गया था। इस पर चर्चा बुधवार को होगी और उसके बाद इसे पारित किया जाएगा।“

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा नियमों का एक नया सेट पारित करने के लिए पूरी तरह तैयार है जिसके तहत सदस्य सदन के अंदर अपना मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे, दस्तावेज नहीं फाड़ सकेंगे, अध्यक्ष की ओर पीठ करके खड़े या बैठ नहीं सकेंगे। 

नए नियमों के एक बार पारित होने के बाद, उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम, 2023, यूपी विधान सभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम, 1958 की जगह ले लेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया, "नया नियम सोमवार को पेश किया गया था। इस पर चर्चा बुधवार को होगी और उसके बाद इसे पारित किया जाएगा।“

जानिए हैं ये नए नियम 

नये नियमों के तहत विधायक सदन में कोई दस्तावेज नहीं फाड़ सकेंगे। वे भाषण देते समय गैलरी में किसी की ओर इशारा नहीं करेंगे या उसकी प्रशंसा नहीं करेंगे। विधायक स्पीकर की ओर पीठ करके न तो खड़े हो सकेंगे और न ही बैठ सकेंगे। वे सदन में हथियार भी नहीं ला सकेंगे और न ही प्रदर्शित कर सकेंगे। सदस्य धूम्रपान नहीं कर सकते और न ही लॉबी में जोर से बात कर सकते हैं या हंस सकते हैं।

टॅग्स :UP Legislative Assemblyयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज