लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक दिन में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड, 11.91 लाख खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:19 IST

Open in App

महाराष्ट्र में शनिवार को 11.91 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 का टीके लगाए गए, जिसके साथ ही राज्य में एक दिन में टीकाकरण को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित हो गया। राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इससे पहले 21 अगस्त को, राज्य में एक दिन में 11.04 लाख से अधिक खुराक दी गई थीं। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार आज 11,91,921 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में अब तक कुल 6.27 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर प्रदीप व्यास ने कहा, “शनिवार को शाम सात बजे तक 11,91,921 टीके लगाए गए। कई जगहों पर देर रात तक टीकाकरण अभियान जारी है। अंतिम आंकड़ा कल सामने आएगा।” विभाग के अनुसार, टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर है। लेकिन टीकों की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या के मामले में राज्य अभी भी शीर्ष पर है।बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में 1.71 करोड़ लोगों ने दोनों खुराकें ले ली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र ने एक दिन में 10.96 लाख लोगों को टीका लगाकर रिकॉर्ड बनाने का दावा किया

भारतदिल्ली में कोविड-19 के 38 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज