लाइव न्यूज़ :

New Delhi Railway Station Stampede Updates: भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदल गए ये नियम?, जाने से पहले पढ़ लें गाइडलाइन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2025 16:07 IST

New Delhi Railway Station Stampede Updates: प्रयागराज की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों पर नजर रखी जाएगी और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए टीम किसी भी प्लेटफार्म पर लोगों की संख्या पर भी नजर रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिना किसी वैध कारण के फुट ओवरब्रिज पर खड़े होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है।हजारों यात्रियों को भारी भीड़ के बीच ट्रेनों में चढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

New Delhi Railway Station Stampede Updates: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत के 48 घंटे बाद रेल मंत्रालय ने सोमवार को कई बदलाव किया है। स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बिना किसी वैध कारण के किसी भी व्यक्ति के फुट ओवरब्रिज पर घूमने पर रोक लगाई गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी।

1. New Delhi Railway Station Stampede Updates: फुट ओवरब्रिज पर घूमने पर रोक-

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने कई लोगों को बिना किसी कारण के फुट ओवरब्रिज पर खड़े देखा है, जिससे दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने की कोशिश कर रहे यात्रियों को देरी होती है। अब किसी को भी बिना किसी वैध कारण के फुट ओवरब्रिज पर खड़े होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’

अधिकारी ने कहा कि प्रयागराज की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों पर नजर रखी जाएगी और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए टीम किसी भी प्लेटफार्म पर लोगों की संख्या पर भी नजर रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्लेटफॉर्म नंबर 16 से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 13 तक, हमने हर ट्रेन के डिब्बों की निगरानी और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। आपात प्रतिक्रिया दल भी तैयार रहेंगे।’’

2. New Delhi Railway Station Stampede Updates: प्लेटफॉर्म टिकट बंद-

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से प्लेटफॉर्म टिकट बेचना बंद कर दिया है। यह प्रतिबंध एक सप्ताह तक, 26 फरवरी तक, प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है। रविवार को भी स्टेशन पर काफी भीड़ रही और हजारों यात्रियों को भारी भीड़ के बीच ट्रेनों में चढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

3. New Delhi Railway Station Stampede Updates: टिकट नहीं तो प्लेटफॉर्म पर नो एंट्री-

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने के बाद ही आपको प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘हमने अवरोधक लगाए हैं, गश्त बढ़ा दी है और ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैनात कर दिए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है और नियंत्रण कक्ष से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फुटेज पर लगातार नजर रखी जा रही है।’’

4. New Delhi Railway Station Stampede Updates: अब प्रतीक्षा सूची वाले बाहर रहेंगे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यदि आपका टिकट वेंटिंग है तो आपको बाहर इंतजार करना पड़ेगा। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर पुलिस अब लोगों को बिना किसी कारण के फुट ओवरब्रिज पर खड़े होने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों के मार्गदर्शन और अफरा तफरी की स्थिति से बचने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं। 

5. New Delhi Railway Station Stampede Updates: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 14-15 पर एस्केलेटर बंद-

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ में 18 लोगों की मौत होने के बाद स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 एस्केलेटर को बंद कर दिया गया है। सीढ़ियों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है। रविवार को भी स्टेशन पर काफी भीड़ रही और हजारों यात्रियों को भारी भीड़ के बीच ट्रेनों में चढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘हमने अवरोधक लगाए हैं, गश्त बढ़ा दी है और ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैनात कर दिए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है और नियंत्रण कक्ष भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फुटेज पर लगातार नजर रख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यात्रियों के मार्गदर्शन और अफरा तफरी की स्थिति से बचने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं।

टॅग्स :नई दिल्ली रेलवे स्टेशनमहाकुंभ 2025प्रयागराजउत्तर प्रदेशभारतीय रेलRailway Policeदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?