लाइव न्यूज़ :

New Delhi seat Result: नई दिल्ली सीट से केजरीवाल की हैट्रिक, BJP के सुनील यादव ने दी टक्कर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 16:44 IST

new delhi Assembly election (vidhan Sabha) Constituency result live update नई दिल्ली विधानसभा चुनाव सीट रिजल्ट लाइव अपडेट: नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी और कांग्रेस ने कोई नया और जाना-माना चेहरा नहीं उतारा।बीजेपी से सुनील यादव और कांग्रेस से रोमेश सभरवाल इस सीट से लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को आसानी से जीत मिलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार जीत चुके हैं। केजरीवाल 19 हजार वोटों से आगे हैं और लगभग सारे राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सुनील यादव ने केजरीवाल को टक्कर दी है। कांग्रेस से रोमेश सभरवाल यहां से चुनावी मैदान में हैं।  अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला चुनाव लड़ते हुए 2013 में उस समय की तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को हराया था। इसके बाद साल 2015 में बीजेपी की नेता नूपुर शर्मा को हराया था। 

New delhi Assembly election (vidhan Sabha) Constituency result live update: 

-नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को अबतक 30,611 वोट मिले हैं।  केजरीवाल16, 802 वोटों से आगे हैं।

-बीजेपी के सुनील यादव को 13, 809 वोट मिले हैं। 

- नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को अबतक 17 हजार 756 वोट मिले हैं। केजरीवाल 9 हजार 815 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-  बीजेपी के सुनील यादव को 7 हजार 941 वोट मिले हैं। 

- कांग्रेस के उम्मीदवार रोमेश सभरवाल को सिर्फ 1323 वोट मिले हैं। ( चुनाव आयोग के 12 बजकर 52 मिनट के रुझानों के मुताबिक)

-नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को अबतक 7820 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के सुनील यादव को 3433 सीट मिले हैं।

- 3775 वोट अरविंद केजरीवाल को मिले हैं। (9 बजकर 31 मिनट तक) 

- नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं

- नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुनील यादव ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे क्योंकि हमने सारे वादे पूरे किए हैं और 12 बजे के बाद जो नतीजे आएंगे वो हमारे ही पक्ष में होगा।

 

जानें कौन है केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली में खड़े हुए रोमेश सभरवाल और सुनील यादव

बीजेपी नेता सुनील यादव वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। सुनील यादव इससे पहले दिल्ली बीजेपी में सचिव भी रहे हैं। कांग्रेस के रोमेश सभरवाल 40 सालों से कांग्रेस के नेता हैं। उन्होंने एनएसयूआई से राजनीतिक सफर शुरू किया था। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। 

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में  AAP को मिली थीं 67 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र