लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को कभी पदच्युत करने की कोशिश नहीं की : योगेश्वर

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:50 IST

Open in App

कोप्पल, 30 जून कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पदच्युत करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने मीडिया से अपील की कि उन्हें खलनायक के रूप में प्रस्तुत नहीं करे।

योगेश्वर ने कुछ धड़ों के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने येदियुरप्पा को बदलने की मांग की थी।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ येदियुरप्पा हमारे मुख्यमंत्री हैं। आप मुझे क्यों खलनायक बनाना चाहते हैं? हम येदियुरप्पा को पदच्युत करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।’’

योगेश्वर ने कहा, ‘‘ हमें आंतरिक समस्या है और मैं वहां (दिल्ली) अपनी बात कहने जा रहा हूं।’’ येदियुरप्पा के कथित विरोधी विधायक बसानागौडा पाटिल यतनान से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि वे दोनों दोस्त हैं।

पर्यटन मंत्री ने कहा, ‘‘जब भी मैं उनके निर्वाचन क्षेत्र जाऊंगा उनसे (यतनाल) मुलाकात करूंगा। इसमें गलत क्या है?’’

जब उनसे पूछा गया कि ‘परीक्षा के नतीजे’’में वह क्या उम्मीद करते हैं तो योगेश्वर ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठों ने फैसला कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि योगेश्वर ने 25 जून को कहा था, ‘‘मैं राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहता। मैंने अपने दर्द को चार दीवारी में व्यक्त कर दिया है। हमने परीक्षा का पर्चा दे दिया है, अब नतीजों का इंतजार करें। जल्दी क्या है?’’

उनका परीक्षा का पर्चा लिखने से अभिप्राय संभवत: अपनी शिकायत से भाजपा के महासचिव और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी अरुण सिंह को अवगत कराने से था जो तीन दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल