लाइव न्यूज़ :

'कंगना रनौत नॉटी गर्ल है, ''हरामखोर'' का हमारी भाषा में मतलब बेईमान', संजय राउत ने दी सफाई

By स्वाति सिंह | Updated: September 7, 2020 18:39 IST

एक्ट्रेस कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक्ट्रेस को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। कंगना अब वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ मुंबई जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि मेरे कहने का गलत मतलब निकाला गया।

मुंबई: कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच छिड़ी जुबानी जंग जारी है। इसी बीच सोमवार को संजय राउत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि मेरे कहने का गलत मतलब निकाला गया। कंगना नॉटी है थोड़ी, मैंने देखे हैं उसके बयान वगैरह। अक्सर ऐसे बोलती रहती है। कंगना नॉटी गर्ल है। मेरी भाषा में मैं उसे बेईमान कहना चाह रहा था और ऐसा कहने के लिए हम उस शब्द (हरामखोर) का इस्तेमाल करते हैं।

साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कंगल रनौत को सुरक्षा देने पर कहा है कि महाराष्ट्र की छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस को क्रेडिट देते हुए कहा कि मुंबई पुलिस की वजह से बॉलीवुड से अंडरवर्ल्ड का सफाया हुआ है।

कंगना रनौत को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक्ट्रेस को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। कंगना अब वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ मुंबई जाएंगी। हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना रनौत को मुंबई न आने की नसीहत दी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें मुंबई आने का चैंलेंज किया था। इस विवाद को बढ़ता देख केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया है। 

शिवसेना के खिलाफ करणी सेना ने किया प्रदर्शन

करणी सेना के जीवन सोलंकी ने कहा, 'कंगना रनौत का समर्थन करने के लिए करणी सेना नौ सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। करणी सेना के सदस्य अभिनेत्री को सुरक्षा देते हुए उन्हें एयरपोर्ट से उनके घर तक पहुंचाएंगे। करणी सेना मुंबई में कंगना की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले रही है। सोमवार को जम्मू में करणी सेना ने शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

एयरपोर्ट से घर तक सुरक्षा के लिए साथ रहेंगे वॉलिंटियर्स

करणी सेना के लोग एक्ट्रेस को सुरक्षा देने के लिए 9 सितंबर को एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। कंगना द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से किये जाने के बाद से उनके और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच वाक्युद्ध चल रहा है। कंगना ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थों के इस्तेमाल के बारे में बोलने के चलते वह मुंबई में असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। जिसके बाद शिवसेना नेता एवं प्रवक्ता संजय राउत ने कंगना को मुंबई छोड़ देने के लिए कहा था। इस मामले पर अब करणी सेना की ओर से भी बड़ा बयान आया है।

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज