लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड के राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भेंट

By भाषा | Updated: September 1, 2021 00:03 IST

Open in App

नीदरलैंड के राजदूत मार्टेन वैन डेन बर्ग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से अपने देश के रिश्तों को और प्रगाढ़ करने के संबंध में विचार-विमर्श किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश और नीदरलैंड कई क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन तथा जल प्रबन्धन के क्षेत्रों में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ पुष्प उत्पादन एवं डेयरी उद्योग में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किसानों की आय को दोगुना करने में मददगार सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं वाला प्रदेश है और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने आकर्षक नीतियां लागू की हैं। विदेशों से निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश में सकारात्मक माहौल स्थापित किया गया है। नीदरलैंड के राजदूत ने वर्ष 2019 की अपनी पिछली प्रदेश यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने इस अवधि में राज्य में हुए तेज विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा ‘ईज ऑफ डुईंग बिजनेस’ रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जाना प्रभावित करता है और यह उपलब्धि राज्य द्वारा निरन्तर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। राजदूत ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में नीदरलैंड प्रदेश को सहयोग प्रदान करने का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीक में पारंगत करने के लिए नीदरलैंड द्वारा प्रदेश में एक प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जा सकता है। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राजदूत को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के सम्बन्ध में अवगत कराया और उन्हें वाराणसी के गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद भेंट किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज