लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स के सीईओ ने अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, नए आईटी नियमों पर की चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2021 11:51 IST

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रीड हेस्टिंग्स (नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक और सीईओ) के साथ अच्छी चर्चा हुई। आज कंटेंट के उपभोक्ता कहानियों के माध्यम से दुनिया की यात्रा कर रहे हैं. भारत कई भाषाओं में विविध अवसरों और विचारों की पेशकश करता है. मैंने हेस्टिंग्स को भगवत गीता भेंट की.

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें हाल ही में लागू होने वाले नए आईटी नियम शामिल थे.नेटफ्लिक्स ने 2019 और 2020 में भारतीय प्रोग्रामिंग में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

नई दिल्ली: ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रीड हेस्टिंग्स ने अपने भारत दौर पर मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य से मुलाकात की.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें हाल ही में लागू होने वाले नए आईटी नियम शामिल थे.

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए ठाकुर ने कहा कि रीड हेस्टिंग्स (नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक और सीईओ) के साथ अच्छी चर्चा हुई. आज कंटेंट के उपभोक्ता कहानियों के माध्यम से दुनिया की यात्रा कर रहे हैं. भारत कई भाषाओं में विविध अवसरों और विचारों की पेशकश करता है. मैंने हेस्टिंग्स को भगवत गीता भेंट की.

https://twitter.com/ianuragthakur/status/1440208171876831234

बता दें कि, सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत पहली बार डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और अमेजन प्राइम जैसे ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म्स को भी लाया गया है.

इन नियमों में शीर्ष पर केंद्र सरकार के सचिवों वाली एक अंतर-मंत्रालयी समिति के साथ एक त्रि-स्तरीय नियामक तंत्र तैयार किया गया है.

पहले स्तर पर प्लेटफार्मों को एक आंतरिक अनुपालन अधिकारी नियुक्त करने की आवश्यकता होती है जो प्लेटफॉर्म द्वारा प्रकाशित सामग्री के खिलाफ शिकायत पर फैसला करेगा.

दूसरे स्तर पर ऐसे प्लेटफार्मों द्वारा गठित संघों के लिए एक निरीक्षण निकाय बनाने का आह्वान किया गया है. प्रथम श्रेणी के निर्णय से असंतुष्ट शिकायतकर्ता ऐसे निकाय से संपर्क कर सकता है.

बता दें कि, नेटफ्लिक्स की उस घोषणा के कुछ ही महीने बाद हेस्टिंग्स की भारत यात्रा हुई है, जिसमें कहा गया है कि दुनिया में इसकी पहली पूर्ण स्वामित्व वाली, लाइव-एक्शन, पूर्ण-सेवा पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधा अगले साल तक मुंबई में खोली जाएगी.

लॉस गैटोस, कैलिफ़ोर्निया में स्थित ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी ने 2019 और 2020 में भारतीय प्रोग्रामिंग में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इस मार्च में इसने 41 नए टाइटल्स की घोषणा की है.

 

टॅग्स :नेटफ्लिक्समोदी सरकारअनुराग ठाकुरDigital
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन