लाइव न्यूज़ :

यूपी के इस जिले से लगी सीमा पर सड़क बना रहा था नेपाल, योगी प्रशासन ने जाकर रुकवाया काम

By अनुराग आनंद | Updated: July 6, 2020 17:31 IST

पीलीभीत जिला के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने दल बल के साथ मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान नेपाल ने सड़क निर्माण कार्य को अभी आगे नहीं बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों बिहार के सीतामढ़ी से भिट्‌ठामोड़ जा रही सड़क पर नवाहीं गांव के पास एप्रोच रोड पर नेपाल ने विरोध जताया था, अब निर्माण ठप है।इसी तरह बिहार के सीतामढ़ी के बैरगनिया के पास भी बांध निर्माण पर तनातनी है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिला अंतर्गत हजारा इलाके से सटे भारत व नेपाल सीमा के बीच नो मैन्स लैंड (विवादित क्षेत्र) में नेपाल सड़क बना रहा था। सूचना मिलते ही यूपी में योगी प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए। इसके बाद पीलीभीत जिला के डीएम वैभव श्रीवास्तव मौके पर जायजा लेने के लिए पहुंचे। 

एएनआई की मानें तो डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मौके पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रोकने के लिए कहा और इसके बाद नेपाल के अधिकारियों से बात हुई। बातचीत के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस क्षेत्र में अभी कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। 

इसके साथ ही वैभव श्रीवास्तव ने यह भी कहा है कि दोनों देशों की सर्वे टीम क्षेत्र में सर्वे करेंगे। एक बार सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर लेने केबाद सीमा पर चिन्हित बॉर्डर पिलर का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। 

नेपाल ने बिहार में पड़ने वाले सीमा पर भी 12 जगह नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण किया-

बता दें कि एसएसबी ने पिछले दिनों मीडिया से बताया कि गंडक नदी के कटाव के कारण सुस्ता सहित कुछ स्थानों पर भूमि को लेकर विवाद है। ऐसे में नेपाल का एक दर्जन से अधिक जगहाें पर नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण है। विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

भारत की ओर से भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 1,751 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा पर 8,000 पिलर हैं। इनमें से 1,240 गुम हैं। 2,500 पिलर नए सिरे से लगेंगे। पिलर गुम होने से पैट्रोलिंग में परेशानी आ रही है।

नेपाल ने गंडक नदी पर किया पुल निर्माण शुरू-

नेपाल पिछले कुछ माह से भारतीय सीमा पर काफी उग्र दिख रहा है। यही वजह है कि उसने नो मेंस लैंड वाले विवादित हिस्से में न सिर्फ सड़क बनाना शुरू कर दिया है बल्कि नदियों पर पुल भी बना रहा है। मिल रही जानकारी के  मुताबिक, नेपाल ने गंडक नदी के इस पार सुस्ता गांव में पुल निर्माण शुरू किया। भारत ने आपत्ति जताई तो निर्माण बीच में ही रोकना पड़ा।

इसके अलावा, जून के शुरू में वाल्मीकिनगर में त्रिवेणी घाट के पास बांध मरम्मत का नेपाल ने विरोध किया। भारत के कड़े रुख और एसएसबी के दखल से मामला शांत है। लेकिन स्लुइस गेट का निर्माण ठप है।

टॅग्स :नेपालउत्तर प्रदेशपीलीभीत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप