लाइव न्यूज़ :

नेपाल पीएम केपी ओली शर्मा ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात, सबसे जरूरी है हमारी दोस्ती

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 7, 2018 13:04 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा ने कहा कि हमारे बेहतर संबंध और दोस्ती सबसे महत्वपूर्ण है और उसके साथ कोई तुलना नहीं की जा सकती है

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी (खड़गा प्रसाद) शर्मा ओली ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकत कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे बेहतर संबंध और दोस्ती सबसे महत्वपूर्ण है और उसके साथ कोई तुलना नहीं की जा सकती है कोई संधि किसी भी समझौते से तय नहीं होती यह सब दोस्ती से शुरू होता है। हमारे पड़ोसी देशों के साथ, खासकर भारत के साथ, हमें दोस्ती और बेहतर संबंध की उम्मीद है।  पीएम ओली तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को भारत पहुंचे। इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शनिवार को होने वाली शिष्टमंडल स्तर की वार्ता से पहले शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की तस्वीरें साझा कर खुशी जाहिर की। इससे पहले शाम को ओली ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाली समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। 

टॅग्स :नेपालरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज