लाइव न्यूज़ :

नेपाल विमान दुर्घटना: वो आखिरी कुछ सेकेंड.. सामने आए CCTV वीडियो में दिखा कैसे हुआ प्लेन क्रैश

By आकाश चौरसिया | Updated: July 24, 2024 14:07 IST

नेपाल विमान दुर्घटना: काठमांडू बेस्ड सौर्य एयरलाइंस का विमान टेक ऑफ के दौरान बुधवार को त्रिभुनव अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास में हादसे का शिकार हो गया। इसमें करीब 18 लोगों की मृत्यु सामने आई, इस बीच देखिए कैसे विमान क्रेश हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देटेक ऑफ के दौरान नेपाल के त्रिभुनव अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास में ही हादसे का शिकार हो गयाहादसे में करीब 18 लोगों की जान जा चुकी हैसामने आए वीडियो में पता चल रहा है कि विमान कैसे क्रेश हुआ

Nepal: काठमांडू बेस्ड सौर्य एयरलाइंस का विमान टेक ऑफ के दौरान बुधवार को त्रिभुनव अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हादसे का शिकार हो गया, इस बात की पुष्टि भी हिमाल्यन टाइम्स ने कर दी है। हादसे में सवार 19 में से करीब 18 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, आज का यह सबसे भयानक हादसे में बदल गया और देखते ही देखते विमान में आग लग गई। इस घटना के बाद अब कुछ वीडियो सामने आएं हैं, जिसमें पता चल रहा है कि कैसे प्लेन क्रेश हुआ।

विमान ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में कुल 19 लोग सवार थे। विमान ने रनवे से उड़ान भरी, तब तक सब कुछ ठीक नजर आ रहा था। लेकिन कुछ मिनटों बाद विमान का संतुलन बिगड़ गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान एक ओर झुक गया था। विमान के दाईं ओर झुकने के कुछ की पल में ये रनवे से कुछ दूरी पर गिर गया। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई और धुंए का गुबार एयरपोर्ट पर फैल गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में विमान में सवार सभी लोग आ गए। 

परीक्षण के लिए यहां गया विमानखुलासा हुआ है कि सौर्य एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान इंजन परीक्षण के लिए पोखरा गया था। जहाज पूर्ण इंजन ओवरहाल (सी-चेक) के लिए पोखरा जा रहा था। इस विमान में 9एन-एएमई में 19 लोग सवार थे। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, वे सौर इंजीनियर और तकनीशियन थे। यह जहाज एक महीने तक पोखरा के एक हैंगर में रखा गया था और मरम्मत के लिए तैयार था।

टॅग्स :नेपालभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल