लाइव न्यूज़ :

केंद्र के द्वारा दी गई सुरक्षा को लेकर कुमार विश्वास ने कहा, 'न तो मैंने Y श्रेणी की सुरक्षा मांगी और न ही मुझे चाहिए'

By रुस्तम राणा | Updated: February 19, 2022 21:52 IST

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और हिंदी के मशहूर कवि कुमार ने कहा, न तो मैंने वाई श्रेणी की सुरक्षा मांगी और न ही मुझे चाहिए। मुझे सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ कवर के साथ दी गई विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षाविश्वास ने कहा, मुझे सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है

केंद्र की मोदी सरकार ने शनिवार को कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इस पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और हिंदी के मशहूर कवि कुमार ने कहा, न तो मैंने वाई श्रेणी की सुरक्षा मांगी और न ही मुझे चाहिए। मुझे सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है। अपने नागरिकों की सुरक्षा के बारे में सोचना एजेंसियों और सरकार का काम है... मैं उनसे केजरीवाल को लेकर बात नहीं कर रहा हूं।

सीआरपीएफ कवर के साथ दी गई विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा

कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) कवर के साथ दी गई है। हाल ही में कुमार विश्वास ने आतंकी संगठनों से केजरीवाल के कथित रिश्तों की बात कही थी    । 

विश्वास ने कहा, केजरीवाल नहीं कह रहे हैं कि वे खालिस्तानियों का विरोध करेंगे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लगाए गए आरोपों पर कुमार विश्वास ने कहा, कि केजरीवाल नहीं कह रहे हैं कि वे खालिस्तानियों का विरोध करेंगे। अगर वह ऐसा करते हैं, तो उसमें निवेश करने वाले लोग नाखुश होंगे। मैंने गुस्से में जो कहा और उसकी प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया कि मैं सही था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने समीक्षा करने के बाद और खुफिया सूचनाओं के आधार पर खतरे का आकलन करते हुए कुमार विश्वास को सुरक्षा दी है। मालूम हो कि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, 'अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या स्वतंत्र देश (खालिस्तान) का प्रधानमंत्री।'

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट