लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन बैंकिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर, NEFT की सुविधा इतने घंटे रहेगी बंद, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: May 22, 2021 20:55 IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बताया है कि NEFT की सुविधा 23 मई को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी। आरबीआई ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी है।

Open in App
ठळक मुद्देNEFT की सुविधा बैंक ग्राहकों को 23 मई को 14 घंटे के लिए नहीं मिलेगीआरबीआई के अनुसार 22 मई की रात 12.01 बजे से 23 मई को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी NEFT सेवाइस बीच ग्राहक RTGS समेत दूसरी सुवधाओं का इस्तेमाल पैसों के ट्रांजैक्शन के लिए कर सकते हैं

ऑनलाइन बैकिंग सुविधा का लाभ उठाने वाले ग्राहकों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अहम जानकारी साझा की है। आरबीआई ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि 14 घंटों के लिए नेशनल इलेक्ट्रोनिक्स फंड ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा बंद रहेगी।

आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार NEFT को लेकर कुछ तकनीकी सुधार का काम किया जाना है और इसलिए 22 मई की रात 12 बजकर 1 मिनट से ये सुविधा ग्राहकों को रविवार दोपहर दो बजे तक नहीं मिल सकेगी। आरबीआई ने कहा है कि इस संबंध में तमाम बैंक अपने ग्राहकों को सूचना दे सकते हैं।

बैंक ग्राहकों को मिलती रहेगी RTGS सुविधा

इस बीच रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट (RTGS) की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी और बैंक ग्राहक इसके जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे पहले पिछले महीने 18 अप्रैल को RTGS में भी कुछ तकनीकी सुधार किये गए थे।

बता दें कि 2019 में आरबीआई ने RTGS और NEFT को निशुल्क कर दिया था। डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम आरबीआई की ओर से  उठाया गया था। ये दोनों सुविधाएं सभी बैंकों में 24 घंटे उपलब्ध है। 

NEFT और RTGS सुविधाओं को आरबीआई द्वारा अप्रैल 2021 में गैर-बैंक भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों के लिए लागू कर दी गई थीं। ऐसे में अब इन दोनों मोड का उपयोग प्रीपेड भुगतान (पीपीआई) जारीकर्ता, कार्ड नेटवर्क, व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स आदि द्वारा किया जा सकता है।

गौरतलब है कि NEFT का इस्तेमाल दो लाख रुपए तक के लेन-देन में किया जाता है। उससे ज्यादा का लेन-देन RTGS के जरिए ही किया जा सकता है। 2 लाख से कम का ट्रांसफर RTGS से नहीं होता है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं